महिलाओं को चुस्त व दुरुस्त करने पर जोर

Updated at : 08 Sep 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को चुस्त व दुरुस्त करने पर जोर

गोविंदपुर : जीविका कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता एरिया समन्वयक शिवशंकर कुमार ने की. इस अवसर पर पूरक अाहार व महिलाओं को पौष्टिक अाहार मॉड्यूल पुस्तक का लोकार्पण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदेव चौधरी ने किया. जीविका के नागेंद्र प्रसाद ने महिलाओं व नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य व […]

विज्ञापन

गोविंदपुर : जीविका कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता एरिया समन्वयक शिवशंकर कुमार ने की. इस अवसर पर पूरक अाहार व महिलाओं को पौष्टिक अाहार मॉड्यूल पुस्तक का लोकार्पण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदेव चौधरी ने किया. जीविका के नागेंद्र प्रसाद ने महिलाओं व नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य व पूरक व पौष्टिक अहार के बारे में जानकारी दी गयी. इससे देश की उत्पादकता आर्थिक वृद्धि व स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा.

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह में इसका रोल आउट किया जायेगा .ताकि, मॉड्यूल मे दिये गये संदेश को समूह के सदस्यों व उनके परिजनों तक पहुंचाया जाये. मौके पर एसी अधीर दास, सीसी रिंकू कुमारी, किरण कुमारी व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शोभा कुमारी, विनोद कुमार, कुंदन कुमार व पवन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन