यातायात कंट्रोल करने को चौक पर बनेगा गोलंबर
Updated at : 29 Aug 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीओ व स्थानीय अधिकारियों ने की स्थल की जांच डीवी मोटर्स के सौजन्य से होगा निर्माण हिसुआ : नगर के विश्वशांति चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सड़क के बीच में गोलंबर बनाया जायेगा. गोलंबर बनाने को लेकर सदर एसडीओ राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल चिह्रित किया गया. चौक के चारों तरफ लगभग […]
विज्ञापन
एसडीओ व स्थानीय अधिकारियों ने की स्थल की जांच
डीवी मोटर्स के सौजन्य से होगा निर्माण
हिसुआ : नगर के विश्वशांति चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सड़क के बीच में गोलंबर बनाया जायेगा. गोलंबर बनाने को लेकर सदर एसडीओ राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल चिह्रित किया गया. चौक के चारों तरफ लगभग बराबर जमीन छोड़ कर बीच में लोहे का गोलंबर बनाने की योजना है. इस पर होनेवाला खर्च डीवी मोटर्स वहन करेगा.
जानकारी के अऩुसार लगभग 50-60 हजार रुपये इसमें खर्च किये जायेंगे. गोलबंर के ऊपर धूप व बरसात से बचाव के लिए ऊपर में छतरी भी लगेगी. लगभग 6 फुट के ब्यास का गोलंबर बनाया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि यह बेहतर पहल है. नगर के विकास व आम सुविधा के लिए हर व्यक्ति व संस्था को कुछ न कुछ करना चाहिए. सहयोग से बहुत कुछ किया जा सकता है.
उन्होंने डीवी मोटर्स के प्रोपराइटर उमेश कुमार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया. एसडीओ ने चौक पर माइक से ऐलान कर लोगों को चौक से अतिक्रमण हटाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि सड़कों पर दुकानें सजा लेने से आमलोगों व वाहनचालकों को दिक्कत होती है. सभी की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त करें़ तय जगहों पर ही वाहनों को लगाएं़ बस, ऑटो समेत अन्य वाहनवालों से कहा कि जहां-तहां गाड़ी खड़ी कर सवारी न उठाएं़ इससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




