अब तक नहीं बनी अप्रोच सड़क

Updated at : 29 Aug 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक नहीं बनी अप्रोच सड़क

खानपुर पुल टूट जाने के बाद से आमलोगों को हो रही दिक्कत हिसुआ : खानपुर पुल टूट जाने के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पास में बने नये पुल से अप्रोच पथ नहीं बनाया गया है. पुल टूटने के बाद जैसे-तैसे मिट्टी की भराई हुई, लेकिन वह कारगर नहीं है. इसके चलते आमलोगों […]

विज्ञापन
खानपुर पुल टूट जाने के बाद से आमलोगों को हो रही दिक्कत
हिसुआ : खानपुर पुल टूट जाने के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पास में बने नये पुल से अप्रोच पथ नहीं बनाया गया है. पुल टूटने के बाद जैसे-तैसे मिट्टी की भराई हुई, लेकिन वह कारगर नहीं है. इसके चलते आमलोगों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हाल यह है कि इस रास्ते से ऑटो का आवागमन भी बाधित है. गाड़ियों की आवाजाही नहीं होने से क्षेत्र लोग परेशान हैं.
अधिकारी रातों-रात पथ बना लेने का दावा करते हैं, लेकिन सप्ताह भर बाद भी 100-150 मीटर का संपर्क पथ नहीं बना है. बारिश की वजह से और भी फजीहत हो रही है.
नवादा, झारखंड व पश्चिम बंगाल से हिसुआ आनेवालों को काफी परेशानी हो रही है. नवादा व झारखंड की मंडियों से सब्जियां आदि नहीं आ पा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन