शिक्षित होकर समाज का करें विकास
Updated at : 29 Aug 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन

माहुरी वैश्य संगठन की बैठक में लिये गये कई निर्णय नवादा नगर : मां मथुरासिनी भवन का निर्माण पूरा करने सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए बैठक में की गयी. अखिल भारतीय माहुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद के नेतृत्व में हुए बैठक में समाज की बेहतरी को लेकर सदस्यों ने चर्चा […]
विज्ञापन
माहुरी वैश्य संगठन की बैठक में लिये गये कई निर्णय
नवादा नगर : मां मथुरासिनी भवन का निर्माण पूरा करने सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए बैठक में की गयी. अखिल भारतीय माहुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद के नेतृत्व में हुए बैठक में समाज की बेहतरी को लेकर सदस्यों ने चर्चा की. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मिर्जापुर में बनाये जाने वाले मां मथुरासिनी भवन समाज के लिए एक विकास का केंद्र बनेगा. समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है.
माहुरी समाज को अपनी पहचान के रूप में सामाजिक भवन का निर्माण करना है. कार्यक्रम में समाज के संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि सबके सहयोग से भवन का निर्माण करना है. कोई भी समाज शिक्षा के माध्यम से ही विकास की ओर बढ़ सकता है, इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ समाज के कमजोर साथी के लिए मिल कर योजना बनायी जानी चाहिए. संगठन का विस्तार करते हुए नयी समिति का गठन किया गया़
इसमें अध्यक्ष वार्ड सदस्य सुजीत कुमार फोल्टन, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार कारू, सचिव नीतेश कुमार, कोषाध्यक्ष बाल गोपाल को बनाया गया.बैठक में विनोद भदानी, राष्ट्रीय सदस्य रितेश कुमार, युवा के राष्ट्रीय महासचिव रंजीत कुमार, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार, राजू, रितेश, दीपक, विक्की, जीतू, धीरज, विकास, आशीष, सुमित, सौरभ आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




