जच्चे-बच्चे की मौत पर हंगामा

Updated at : 28 Aug 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
जच्चे-बच्चे की मौत पर हंगामा

सीरियस होने के बाद रेफर किया गया नवादा नारदीगंज : जच्चा व बच्चे की मौत पर परिजनों ने नारदीगंज स्थित पड़रिया रोड में संचालित सावित्री नर्सिंग होम में रविवार को हंगामा किया. परिजनों ने ननौरा पंचायत की तरौनी निवासी उपेंद्र राजवंशी की 30 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था़ घटना के […]

विज्ञापन
सीरियस होने के बाद रेफर किया गया नवादा
नारदीगंज : जच्चा व बच्चे की मौत पर परिजनों ने नारदीगंज स्थित पड़रिया रोड में संचालित सावित्री नर्सिंग होम में रविवार को हंगामा किया. परिजनों ने ननौरा पंचायत की तरौनी निवासी उपेंद्र राजवंशी की 30 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था़
घटना के बाद संचालक नर्सिंग होम को बंद कर फरार हो गये़ सुशीला के देवर पंकज कुमार व उसकी गोतनी ललिता देवी ने बताया कि भाभी को प्रसव कराने के लिए नारदीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात में लाये थे. वहां कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया था़ इसी बीच ननौरा गांव की आशा ने सावित्री नर्सिंग होम में जबरन भर्ती करा दिया. वहां कार्यरत चिकित्सक ने इलाज के लिए 50 हजार रुपये की मांग की.
उनलोगों ने तत्काल छह हजार रुपये जमा किया था़ राशि जमा करने के बाद चिकित्सक ने कहा प्रसव ऑपरेशन से होगा. कुछ देर के बाद सुशीला को नवादा रेफर कर दिया. इससे साफ जाहिर है कि इलाज में लापरवाही बरती गयी है़ इसी बीच नवादा पहुंचने पर जच्चे-बच्चे दोनों की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने आकर क्लिनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया पीड़ित परिवार की ओर आवेदन नहीं आया है़ आवेदन आने पर मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन