कैंप कोर्ट में 107 के तहत भरवाये जा रहे बांड
Updated at : 28 Aug 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय नवादा : दुर्गा पूजा, बकरीद व मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर धारा 107 के तहत बांड भरवाने के लिए थाना व तिथिवार कैंप कोर्ट का असर दिखने लगा है. नवादा में भी नगर […]
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय
नवादा : दुर्गा पूजा, बकरीद व मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर धारा 107 के तहत बांड भरवाने के लिए थाना व तिथिवार कैंप कोर्ट का असर दिखने लगा है. नवादा में भी नगर थाने में आयोजित कैंप कोर्ट में 236 लोगों को उपस्थित होने के लिए नोटिस किया गया था, जिसमें 49 ने उपस्थित होकर बांड भरा है. शेष 187 के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया है. नगर थाने में अगला कैंप 29 अगस्त को लगेगा. 24 अगस्त को रोह में आयोजित कैंप कोर्ट में 111 लोगों से बांड भरवाया गया था. अकबरपुर में 157 को नोटिस दिया गया है.
इसमें 41 को बांड भरवाया गया. अकबरपुर में 31 अगस्त को पुनः कैंप कोर्ट का आयोजन किया जायेगा. गौरतलब हो कि पिछले दिनों मगध के आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने नवादा समाहरणालय में विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान तिथि निर्धारित कर कैंप कोर्ट का आयोजन करने का निर्देश दिया था. सदर एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में नगर थाने में पुलिस पब्लिक बैठक आयोजित की गयी. अगली बैठक पांच सितंबर को नगर भवन में आयोजित की जायेगी. वहां पूजा समितियों व जुलूस के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में सभी ने एक स्वर में नवादा शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने में अपना-अपना सहयोग देने का वादा किया. पहले से स्थापित शहर में जिन रूटों पर वन वे व्यवस्था है, उन्हें दृढ़ता पूर्वक लागू किया जायेगा. लाल चैक से मुस्लिम रोड में इ-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा. सभी लोगों ने अतिक्रमण, रोड जाम की समस्या, नगर की साफ-सफाई को लेकर अपना पूर्ण सहयोग की बात दोहरायी. शहर के अतिक्रमणमुक्त किये गये स्थानों में दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसको लेकर अंचलाधिकारी, बीडीओ, सिटी मैनेजर व एसएचओ की टीम निगरानी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




