घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...
Updated at : 25 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

गणेश पूजा को लेकर दिख रहा उत्साह नवादा नगर : जिले भर में गणेश चतुर्थी पर मनाये जानेवाले गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. नगर के कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है. प्रजातंत्र चौक के पास गणेश शिक्षा मंदिर में प्रतिमा स्थापना करने […]
विज्ञापन
गणेश पूजा को लेकर दिख रहा उत्साह
नवादा नगर : जिले भर में गणेश चतुर्थी पर मनाये जानेवाले गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. नगर के कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है. प्रजातंत्र चौक के पास गणेश शिक्षा मंदिर में प्रतिमा स्थापना करने के साथ ही पार नवादा क्षेत्र सहित कई अन्य स्थानों पर उत्साह के साथ पूजन किया जायेगा. मूर्तिकार सुनील पंडित ने कहा कि प्रतिमा को अंतिम रूप दे दिया गया है. गणपति के विभिन्न रूपों को बना कर तैयार कर लिया गया है. पूजा समिति के सदस्य इसे अपने पंडालों में पहुंचा रहे हैं. शुक्रवार को भगवान की प्रतिमा को पंडालों में स्थापित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




