45 लाख से होगी नगर पंचायत चकाचक
Updated at : 23 Aug 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण योजनाओं का होगा काम हिसुआ : नगर पंचायत में फिर 45 लाख की राशि से नली-गली का पक्कीकरण का काम होगा. मंगलवार की नगर पंचायत की बैठक में मुख्यमंत्री शहरी नाली गली योजना के तहत सभी वार्डों में पक्की सड़क व नाली निर्माण की योजना ली गयी. बैठक में प्रखंड […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण योजनाओं का होगा काम
हिसुआ : नगर पंचायत में फिर 45 लाख की राशि से नली-गली का पक्कीकरण का काम होगा. मंगलवार की नगर पंचायत की बैठक में मुख्यमंत्री शहरी नाली गली योजना के तहत सभी वार्डों में पक्की सड़क व नाली निर्माण की योजना ली गयी. बैठक में प्रखंड कार्यालय के सामने दुकान के निर्माण के लिए योजनाएं ली गयी. जो नपं के बन रहे नये प्रशासनिक भवन के समीप होगा.
बैठक में उठे कई मुद्दे : बैठक में पार्षद मनोज कुमार ने वार्ड नंबर 11 में सार्वजनिक कुआं में ताला लगाने व उसके निजी इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया.
पार्षद उषा देवी ने नपं कार्यालय परिसर में शोभा देवी का वाहन खड़ा रखने का मुद्दा उठा. वार्ड पार्षद इंदु देवी ने भूलन बिगहा में दबंगों द्वारा दलितों के नाली का पानी रोक दिये जाने का मुद्दा उठाया. नपं ने इस पर कार्रवाई का निर्णय लिया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, पार्षद अशोक चौधरी, विनोद चंद्रवंशी, पुष्पा देवी, उषा देवी, मोहम्मद असगर अली, मंजू देवी, रामकरण पासवान, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, किरण शर्मा, बेबी देवी, मुनिया देवी, माधवी देवी, लेखापाल विनोद नंदक्युलियार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




