नरहट के बदलापुर में भी महिला की कटी चोटी
Updated at : 23 Aug 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों का दावा एकाएक गिर गयी चोटी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया भर्ती नरहट : रविवार की देर शाम नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में महिला मुन्नी देवी(28 वर्ष) की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला मुन्नी देवी के ससुर कारू ठाकुर ने बताया कि रविवार की शाम करीब […]
विज्ञापन
परिजनों का दावा एकाएक गिर गयी चोटी
नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया भर्ती
नरहट : रविवार की देर शाम नरहट थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में महिला मुन्नी देवी(28 वर्ष) की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला मुन्नी देवी के ससुर कारू ठाकुर ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के आगे बैठा हुआ था.
उसकी बहु मुन्नी देवी खाना देकर घर के तरफ जा रही थी, कि दरवाजा पर बाल में लगा काला धागा जिसे देहाती भाषा में नारा बोला जाता है, जो बाल के साथ एका एक कट गिर गया. चोटी कट जाने से मुन्नी देवी बेहोश होकर गिर पड़ी और होश आने पर बतायी कि पूरे शरीर में जलन हो रहा है. इसके बाद उसे नरहट प्राथमिक स्वास्थ नरहट लाया गया जहां से प्राथमिक इलाज करने के बाद हिसुआ में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत ठीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




