छात्र राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश का फूंका पुतला

Updated at : 14 Aug 2017 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश का फूंका पुतला

भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन नवादा नगर : जिला छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ सृजन घोटाले में लगे आरोपों के बाद अंतर्आत्मा की आवाज से इस्तीफा देने की मांग की. छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार दोरंगी नीति के अनुसार […]

विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नवादा नगर : जिला छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ सृजन घोटाले में लगे आरोपों के बाद अंतर्आत्मा की आवाज से इस्तीफा देने की मांग की. छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार दोरंगी नीति के अनुसार काम कर रहे हैं. उपमुख्यमंत्री पर एक सौ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है, लेकिन नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है
जिला प्रभारी कुंदन राय व पूर्व जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार गांधी के नेतृत्व में निकाले गये जुलूस में लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाये. प्रजातंत्र चौक पर पहुंच कर जुलूस में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में मरनेवाले बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गयी. कार्यक्रम में ललन मेहता, रोशन कुमार, विकास यादव, लालू कुमार, सपना कुमार, सिंटू कुमार, गुड्डू कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन