घर पर तैयार करें छाछ मसाला, शेफ भूपी ने बताया बनाने का तरीका

फोटो- इंस्टाग्राम @chefbhupikitchen
Chaas Masala: घर की बनी ताजा छाछ का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब सही मसालों का मिश्रण हो. बाजार के पैकेट वाले मसालों के बजाय, आप घर पर ही छाछ मसाला तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी घर पर छाछ मसाला बनाना चाहते हैं तो शेफ भूपी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. छाछ मसाला बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @chefbhupikitchen पर शेयर किया गया है.
Chaach Masala: गर्मियों के दिनों में दही से बनी ठंडी-ठंडी चीजों का मजा ही अलग होता है. आमतौर पर लोग लस्सी या रायता बनाते हैं. अगर गर्मी में आप कुछ मसालेदार ड्रिंक तैयार करना चाहते हैं तो छाछ रायता एक अच्छा ऑप्शन है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए खास छाछ मसाला तैयार किया जाता है, जो इसे और भी टेस्टी बना देता है. अच्छी बात यह है कि इसे बार-बार बनाने की झंझट से बचने के लिए एक बार में तैयार करके स्टोर भी कर सकते हैं. जब भी मन पीने का मन करे छाछ में थोड़ा मसाला डालें और स्वादिष्ट छाछ रायता झटपट से तैयार करें.
छाछ मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पुदीना- 50 ग्राम
- हरा धनिया- 150 ग्राम
- जीरा- 5 छोटे चम्मच
- सौंफ- 4 छोटे चम्मच
- धनिया के बीज- 3 छोटे चम्मच
- काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- लौंग- आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- खसखस- 2 छोटे चम्मच
- करी पत्ते- 18-20 पत्ते
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
छाछ मसाला कैसे तैयार करें?
- छाछ मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना और धनिया के पत्तों को धूप में सुखा लें.
- अब आप एक पैन को गर्म करें. इसमें आप जीरा डालें और इसे अच्छे से भूनें.
- इसके बाद आप पैन में धनिया के बीज, सौंफ, काली मिर्च, लौंग और अजवाइन को डाल दें. फिर इसमें आप खसखस और करी पत्ते को डाल दें. सभी चीजों को धीमी आंच पर भूनें. अब इसमें आप हींग डाल दें.
- धनिया और पुदीना की पत्तियों को भी डाल दें. अब सभी चीजों को ठंडा होने दें और मिक्सर जार में डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार नमक और काला नमक को मिला दें. खट्टे स्वाद के लिए आप इसमें अमचूर पाउडर मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- इस पाउडर को आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और इसे आप 6 से 8 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.
यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन
यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










