स्टेडियम व सरकारी संस्थान चकाचक, बजबजा रहा शहर
Updated at : 11 Aug 2017 10:31 AM (IST)
विज्ञापन

अनदेखी. कहीं 15 अगस्त की तैयारी तेज, कहीं भरपूर उपेक्षा पर्याप्त उपकरण होने के बाद भी गलियां बदहाल कीचड़ व जलजमाव से लोगों का चलना मुश्किल नवादा : नगर पर्षद के अधिकारी व कर्मचारी इन दिनों स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरी तरह से सफाई व्यवस्था में जुटे है़ं समारोह को लेकर झंडोत्तोलन वाली जगहों पर […]
विज्ञापन
अनदेखी. कहीं 15 अगस्त की तैयारी तेज, कहीं भरपूर उपेक्षा
पर्याप्त उपकरण होने के बाद भी गलियां बदहाल
कीचड़ व जलजमाव से लोगों का चलना मुश्किल
नवादा : नगर पर्षद के अधिकारी व कर्मचारी इन दिनों स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरी तरह से सफाई व्यवस्था में जुटे है़ं समारोह को लेकर झंडोत्तोलन वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है. खासकर मुख्य समारोह स्थल व सरकारी स्थलों पर बारिश के कारण विघ्न नहीं हो, इसके लिए नगर पर्षद के लोग पूरी ताकत झोंके हुए है़ं
दूसरी तरफ शहर की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है़ स्वतंत्रता दिवस पर जिस तरह समारोह स्थलों को चका-चक किया जा रहा है, ठीक उसी तरह शहर के विभिन्न मुहल्ले व गलियों में भी सफाई की जरूरत है़
मिशन स्वतंत्रता दिवस तभी पूरा हो पायेगा जब शहर का हर इलाका साफ-सुथरा दिखने लगेगा़ गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम का आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने समारोह स्थल पर जमे पानी व गंदगी को साफ करने का निर्देश तो दिया पर समारोह स्थल के बाहर सड़क किनारे गंदगी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया़
यह तो मुख्य समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम के बाहर का हाल है, जो आज भी गंदगी के ढेर पर है़ बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को डूबा दिया था़ हर तरफ तालाब जैसा नजारा था. बारिश के पानी से नालियों का कचरा भी रोड पर आ गया़ ऐसी हालत में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के साथ-साथ अन्य इलाकों का भी उतना ही ख्याल रखने की जरूरत है़
हालांकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारियों की टीम ने नगर भवन का भी निरीक्षण किया. इसमें जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह उप-समाहर्ता, एसडीओ राजेश कुमार, भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता, खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार तथा नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे़
सफाई में आमलोगों का सहयोग जरूरी
शहर को अपने घरों की तरह जिस दिन लोग समझने लगेंगे उसी दिन से शहर का कायाकल्प हो जायेगा़ लोगों को केवल नगर पर्षद के भरोसे रहने मात्र से ही स्वच्छ नवादा का सपना पूरा नहीं हो सकता है़ इसके लिए स्वयं को भी व्यवस्थित होने व जवाबदेही लेने की जरूरत है़ स्थानीय स्तर पर लोग रोजगार के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर ठेला लगाते हैं, पर उनके द्वारा फैलायी गयी गंदगी के प्रति जवाबदेही नहीं ली जाती है.
उसी प्रकार लोग अपने घरों की छत से कचरा सड़कों पर डाल देते हैं, दुकानदार दुकानों की गंदगी को डस्टबीन में रखने के बजाय सड़कों के बीच ढेर लगा कर छोड़ दिया करते हैं. अब ऐसी हालत में किसी एक के भरोसे स्वच्छता की बात करना भी बेइमानी होगी़ नागरिकों के जागरूक होने से ही शहर चकाचक हो जायेगा़
व्यवस्था पर क्या कहती हैं चेयरमैन
नगर सरकार का गठन हुए ज्यादा दिन नहीं हुए है़ परंतु, कम संसाधन रहने के बाद भी शहर को चकाचक करने का जज्बा नये बोर्ड में है़
इसका परिर्वतन का नमूना पिछले साल की बरसात और वर्तमान में बरसात के कारण शहर कितना व्यवस्थित हुआ है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है़ जितना संसाधन है, उसी से शहर को एक नया रूप देने का प्रयास कर रहे हैं. नये वार्ड पार्षदों की टीम में काम के प्रति काफी संघर्षशीलता है़ नप के बोर्ड में शहर को सुसज्जित करने के प्रति सभी पार्षद प्रयत्नशील है़ केवल जनता के सहयोग की जरूरत है़
पूनम कुमारी, चेयरमैन, नगर पर्षद
क्या कहते हैं अधिकारी
सफाई को लेकर जितना संसाधन है, उससे बढ़ कर किया जा रहा है़ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है.इसके लिए मुख्य समारोह स्थल व वैसे सरकारी स्थल जहां झंडोत्तोलन किया जाना है तथा प्रतिमा स्थलों की धुलाई व साफ-सफाई का काम किया जाना अत्यंत जरूरी है. इसमें विभागीय अधिकारी जुटे हैं. इसके साथ शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई की जा रही है. शहर के हाट पर नगर पर्षद के बदहाल मार्केट में मीट की दुकानों को हटाने के लिये सदर एसडीओ को भी लिखा गया है़
ताकि, शहर में गंदगी फैलाने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा नहीं जा सके़ इसके अलावा नगर भवन को भी सुसज्जित बनाने के लिये उसके आय की राशि से विकास करने के लिये तैयारी चल रही है़ नगर भवन में पार्क बनाने के लिए वन विभाग को कहा जा रहा है. शहर में डोर टू डोर कचड़ा उठाने के लिए डीएम के सुझाव पर केरला की एक कंपनी से वार्ताकी जा रही है, जो कचरा उठाने के साथ उससे खाद बनाने का काम करेगी और नगर पर्षद को अतिरिक्त आय का साधन भी मिलेगा़
कृष्ण मुरारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद
नप के पास क्या है उपकरण
ट्रैक्टर-चार, सेक्शन मशीन-दो , पे लोडर मशीन- एक, टीपर- सात, ट्रॉली- सात, अर्थमूवर- दो तथा छह वाटर टैंकर में दो कार्यरत है़ इसके अलावा 25 नियमित सफाईकर्मी व 118 दैनिक मजदूरी पर नियुक्त सफाईकर्मी की व्यवस्था है़
नगर पर्षद के पास सफाईकर्मियों की कमी
नगर पर्षद के पास सफाई को लेकर पर्याप्त संसाधन मौजूद है, पर हैंड की कमी के कारण सफाई में फिसड्डी साबित हो जाते हैं.
स्वीकृत सफाईकर्मियों की संख्या 35 है, लेकिन कार्यरत 25 ही है़ं इसके लिए दैनिक मजदूरी पर 118 सफाईकर्मियों को काम पर रखा गया है. उनसे उपकरणों को चलाने का रिस्क नहीं लिया जा सकता है़ हालांकि नप द्वारा विभाग पर केस किया गया है कि पदों की स्वीकृति दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




