बकरी की चोरी करने का विरोध पड़ा महंगा
Updated at : 01 Aug 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

गोनी में विवाद, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हुए जख्मी एसडीओ व एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंच कर लिया जायजा, तैनात किया गया पुलिस बल फायरिंग की बात बेबुनियाद : एसडीओ नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनी गांव के महादलितों को बकरी चोरी का विरोध करना महंगा पड़ गया़ महादलितों ने जब विरोध के […]
विज्ञापन
गोनी में विवाद, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हुए जख्मी
एसडीओ व एसडीपीओ ने घटनास्थल पहुंच कर लिया जायजा, तैनात किया गया पुलिस बल
फायरिंग की बात बेबुनियाद : एसडीओ
नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनी गांव के महादलितों को बकरी चोरी का विरोध करना महंगा पड़ गया़ महादलितों ने जब विरोध के लिये आवाज उठाई तो गांव के दबंगो द्वारा फायरिंग किये जाने और महादलितों के साथ मारपीट किया गया़ इस घटना को लेकर कैम्प करने पहुंचे सदर एसडीओ ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है लेकिन मारपीट किया गया है़
हालांकि जवाब में महादलितों ने भी मारपीट करना शुरु कर दिया़ इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये़ सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया़ घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सदर एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार दल बल के साथ गोनी गांव पहुंच कर मामले को शांत कराते हुए घटना स्थल पर डटे रहे़ बताया जाता है कि महादलित नरेश मांझी का बकरी के गायब होने के बाद दो पक्षों में मारपीट और गोली बारी की घटना हो गयी़
जिसका आरोप गांव के दूसरे टोले में रहने वाले दबंग लोगों पर लगाकर गाली गलौज किया जाने लगा़ उस रास्ते से गुजर रहे बिक्की कुमार की बोलेरो को कुछ लोगों ने रोक कर उसके साथ मारपीट किया़ जान बचाकर भागने के क्रम में बोलेरो से 3 लोग जख्मी भी हो गए़ मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है़ गोनी गांव के बिक्की कुमार ने बताया कि गाड़ी का किश्ती देने 55 हजार रुपये लेकर जा रहा था़ उसने नारो मांझी, मनोज मांझी, गोंगा मांझी, मुन्दिरक मांझी, रामखेलावन मांझी, मुन्ना मांझी तथा सालो मांझी पर रुपये छिनने और मारपीट करने का आरोप लगाया है़
दूसरे पक्ष से भी बोलेरो चालक कारु के खिलाफ शिकायत करते हुए दूसरे टोले के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है़ घटना की सूचना पाकर सदर एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार के साथ ही कई थानों के पुलिस व काफी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया़ महादलित टोला के ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के दबंगो से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे़
सदर एसडीओ ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता करा दिया गया है़ तथा ऐसे लोगों से परहेज रहकर उसे पकड़वाने का काम कराने में पुलिस को सहयोग करने की बात कही, ताकि इस तरह के लोगों से समाज में अराजकता नहीं फैले़ दोनों पक्षों से पुलिस ने आवेदन ले लिया है तथा बकरी मामले में अज्ञात केस दर्ज किया गया, और वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है, फिलवक्त स्थिति सामान्य है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




