कार धोने से लेकर बालकनी साफ करने तक, 5099 रुपये का ये गैजेट है बड़े काम का

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Mar 2026 12:32 PM

विज्ञापन

पोर्ट्रोनिक्स का क्लीनिंग गैजेट (Photo: Portronics)

Portronics ने भारत में अपना नया Torque X Mini Folding Water Gun लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹5,099 रखी गई है. ये एक छोटा, फोल्ड होने वाला और वायरलेस क्लीनिंग डिवाइस है. इसमें दमदार मोटर, मल्टी-स्प्रे मोड्स और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है.

विज्ञापन

पोर्ट्रोनिक्स एक बार फिर अपने नए और इनोवेटिव गैजेट के साथ मार्केट में आ चुका है. इस बार कंपनी ने अपने स्मार्ट एक्सेसरीज पोर्टफोलियो में Torque X Mini Folding Water Gun लॉन्च किया है. अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से क्लीनिंग करना चाहते हैं, तो ये पोर्टेबल वॉटर गन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. आइए इस वॉटर गन की खूबियों पर एक नजर डालते हैं.

कितनी है कीमत?

पोर्ट्रोनिक्स के इस वॉटर गन की कीमत ₹5,099 रखी गई है. इसके साथ आपको 12 महीने की वारंटी भी मिल जाती है. अच्छी बात ये है कि ये प्रोडक्ट अभी मार्केट में उपलब्ध है. आप इसे Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart या फिर अपने नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से भी आसानी से खरीद सकते हैं.

किस काम आता है ये वॉटर गन?

अगर आप भी हर बार सफाई करते समय भारी-भरकम मशीनें घसीट-घसीट कर परेशान हो जाते हैं तो बस इसी झंझट को खत्म करने के लिए ये नया पोर्टेबल वॉटर गन आया है. इसका मकसद है आपकी सफाई को आसान बनाना. चाहे कार धोनी हो, बालकनी साफ करनी हो, गार्डन सेट करना हो या फिर बाहर की गंदगी और कांच की खिड़कियां साफ करनी हों, ये छोटा सा गैजेट हर काम को आसान बना देता है.

इस वॉटर गन की खास बात ये है कि इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है. इससे इसे स्टोर करना बेहद आसान हो जाता है. ऊपर से इसका डिजाइन काफी हल्का है और ये पूरी तरह कॉर्डलेस है.

क्या-क्या मिलते हैं फीचर्स? 

इस वाटर गन की साइज भले ही कॉम्पैक्ट हो, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये आपके लगभग हर तरह के क्लीनिंग के काम को आसानी और स्मार्ट तरीके से निपटा सकता है. इसमें 13,500 RPM का हाई-स्पीड मोटर मिलत है, जो 1.5 MPa प्रेशर और 2.8 लीटर प्रति मिनट की रफ्तार से पानी फेंकता है. इसका सबसे खास फीचर है 5-in-1 स्प्रे नोजल. एक छोटा सा डायल मिलता है, जिससे आप अलग-अलग स्प्रे मोड्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं.

यह डिवाइस दो इन-बिल्ट 4000mAh रिचार्जेबल बैटरियों पर चलता है. एक बार फुल चार्ज करने पर आपको करीब 70 मिनट तक आराम से इस्तेमाल का समय देता है. इसमें दिया गया डिजिटल डिस्प्ले आपको हर समय अपडेट रखता है. कितनी बैटरी बची है और आप किस मोड पर काम कर रहे हैं, सब कुछ साफ दिखता रहता है.

सबसे अच्छी बात ये है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से लो, मीडियम या हाई स्पीड के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. इसे आप USB Type-C से चार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon India का ‘गर्मी की तैयारी’ सेल: AC और फ्रिज पर 65% तक छूट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola