Amazon India का ‘गर्मी की तैयारी’ सेल: AC और फ्रिज पर 65% तक छूट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Mar 2026 2:22 PM

विज्ञापन

अमेजन पर गर्मी की तैयारी सेल

Amazon India ने #GarmiKiTaiyari सेल का ऐलान किया है, जिसमें AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% तक की छूट मिल रही है. Haier, Samsung, Voltas, Lloyd और Godrej जैसे ब्रांड शामिल हैं. बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज सुविधा भी उपलब्ध है. यह सेल 23 मार्च तक चलेगी और चुनिंदा शहरों में अगले दिन डिलीवरी मिलेगी.

विज्ञापन

गर्मी शुरू होने से पहले Amazon India ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है. कंपनी ने #GarmiKiTaiyari सेल की घोषणा की है, जिसमें एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर पर 65% तक की छूट दी जा रही है. यह सेल 23 मार्च तक चलेगी और इसमें Haier, Samsung, Voltas, Lloyd और Godrej जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं.

बैंक ऑफर और डिलीवरी सुविधा

इस सेल में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड (Bank of Baroda, IndusInd Bank, HSBC और RBL Bank) पर 7.5% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा. बड़े अप्लायंसेज की डिलीवरी देशभर के सर्विसेबल पिनकोड पर होगी, जबकि दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में अगले दिन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है.

AI-एनेबल और एनर्जी-रेटेड अप्लायंसेज

Amazon ने इस सेल में कई AI-एनेबल्ड AC और फ्रिज शामिल किये हैं. उदाहरण के लिए, LG का 1.5 टन 5 स्टार डुअल इन्वर्टर स्प्लिट AC ₹41,290 में उपलब्ध है, जबकि Godrej का 1.5 टन 3 स्टार AC ₹29,490 में मिल रहा है. रेफ्रिजरेटर में Haier का 596L Wi-Fi कनेक्टिविटी वाला मॉडल ₹64,990 और Samsung का 653L AI-बेस्ड साइड-बाय-साइड फ्रिज ₹77,990 में लिस्टेड है.

अलग-अलग रूम साइज और कैपेसिटी ऑप्शन

ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Amazon ने विभिन्न कैपेसिटी वाले AC और फ्रिज उपलब्ध करायेहैं. Voltas का 1 टन 3 स्टार इन्वर्टर AC ₹27,990 में और Lloyd का 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट AC ₹30,990 में मिल रहा है. रेफ्रिजरेटर में Haier का 325L बॉटम-माउंट मॉडल ₹35,490 और Samsung का 236L कन्वर्टिबल डबल-डोर फ्रिज ₹27,490 में उपलब्ध है.

स्मार्ट शॉपिंग के लिए AI टूल्स

Amazon ने इस सेल में Rufus, Lens AI, Review Highlights और Price History जैसे AI टूल्स को भी इंटीग्रेट किया है. ये फीचर्स ग्राहकों को प्रोडक्ट डिस्कवरी, तुलना और खरीदारी के फैसले लेने में मदद करेंगे. Smart choice फीचर अब AC और रेफ्रिजरेटर पर भी लागू होगा.

यह भी पढ़ें: Galaxy Forever: आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra और Plus, लेकिन यहां ट्विस्ट है

यह भी पढ़ें: Samsung होम अप्लायंसेज पर यहां शुरू हो गई सेल, देखें ऑफर्स की डिटेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola