Galaxy Forever: आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra और Plus, लेकिन यहां ट्विस्ट है

सैमसंग गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस26 प्लस को सिर्फ आधी कीमत पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 12 महीने बाद उन्हें अपग्रेड, बाकी राशि चुकाने या फोन वापस करने का विकल्प मिलेगा. हालांकि, इस स्कीम में फोन की असली मालिकाना हक नहीं मिलेगा.
सैमसंग ने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Plus को लेकर एक अनोखा ऑफर पेश किया है. कंपनी का नया Galaxy Forever प्रोग्राम ग्राहकों को इन प्रीमियम डिवाइस का अनुभव सिर्फ आधी कीमत पर करने का मौका देता है. हालांकि, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है- खरीदार फोन के मालिक नहीं होंगे, बल्कि इसे एक तरह से लीज पर इस्तेमाल करेंगे.
Galaxy Forever प्रोग्राम कैसे काम करता है
इस स्कीम के तहत ग्राहक को फोन की पूरी कीमत चुकाने की बजाय केवल 50% राशि देनी होगी. यह भुगतान 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI में किया जा सकता है. साथ ही, सैमसंग Care+ प्रोटेक्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत ₹13,999 है और यह 13 महीने तक एक्सीडेंटल और लिक्विड को कवर करेगा.
12 महीने बाद क्या होगा?
एक साल पूरा होने पर ग्राहकों के पास तीन विकल्प होंगे:
- वे चाहें तो अगले Galaxy S सीरीज फ्लैगशिप पर अपग्रेड कर सकते हैं
- या फिर बाकी 50% राशि चुकाने के लिए नया लोन लेकर फोन को अपने नाम कर सकते हैं
- तीसरा विकल्प है फोन को वापस करना और बिना अतिरिक्त भुगतान के प्रोग्राम से बाहर निकल जाना.
असली कैच क्या है?
इस ऑफर का सबसे बड़ा कैच यही है कि ग्राहक फोन के मालिक नहीं होंगे. अगर वे फोन वापस कर देते हैं, तो पहले से दी गई 50% राशि खो देंगे. वहीं, हर साल अपग्रेड करने पर उन्हें लगातार नये मॉडल की आधी कीमत चुकानी होगी, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी. यानी यह ऑफर उन लोगों के लिए है जो हर साल नया फ्लैगशिप इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय तक फोन रखने वालों के लिए यह महंगा साबित हो सकता है.
भारतीय बाजार में असर
भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में Galaxy Forever प्रोग्राम उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी काे एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं लेकिन पूरी कीमत चुकाने से बचना चाहते हैं. यह मॉडल लीजिंग कल्चर को बढ़ावा देगा और सैमसंग को अपने फ्लैगशिप डिवाइस ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का मौका देगा.
यह भी पढ़ें: Samsung होम अप्लायंसेज पर यहां शुरू हो गई सेल, देखें ऑफर्स की डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










