Samsung होम अप्लायंसेज पर यहां शुरू हो गई सेल, देखें ऑफर्स की डिटेल

सैमसंग बेस्पोक एआई फेस्ट / फोटो- सैमसंग
Samsung ने फेस्टिव सीजन पर Bespoke AI अप्लायंसेज पर खास सेल शुरू की है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट अप्लायंसेज के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यहां जानिए ऑफर डिटेल्स.
Samsung ने भारत में गुड़ी पड़वा, ईद और उगादि (Ugadi) जैसे फेस्टिवल्स के मौके पर एक खास सेल शुरू की है. इस सेल में कंपनी अपने Bespoke AI होम अप्लायंसेज पर डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर्स दे रही है. यह सेल 22 मार्च 2026 तक चलेगी और इसे आप Samsung की वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स से एक्सेस कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप घर के लिए नए स्मार्ट अप्लायंसेज खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है.
क्या हैं टॉप ऑफर्स?
- चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ₹20,000 तक का कैशबैक,
- कुछ मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट (Zero Down Payment) ऑप्शन
- AC खरीदने पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की वारंटी
- Samsung Vision AI Smart TV पर डिस्काउंट
यह सेल क्यों खास है?
इस सेल में आपको महंगे अप्लायंसेज कम शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे. Samsung का फोकस सिर्फ सेल बढ़ाना नहीं है, बल्कि अपने SmartThings इकोसिस्टम को भी ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है. इससे आप अपने कई स्मार्ट डिवाइसेस को एक ही ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं.
Bespoke AI अप्लायंसेज में क्या खास है?
AC (एयर कंडीशनर): Samsung के Bespoke AI एयर कंडीशनर में AI Fast & Comfort Cooling फीचर दिया गया है, जो कमरे के टेंपरेचर के अनुसार खुद ही कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे आपको हमेशा आरामदायक माहौल मिलेगा. इसके साथ SmartThings Home Care फीचर भी मिलता है, जो AC की परफॉर्मेंस पर नजर रखता है और समय-समय पर मेंटेनेंस अलर्ट देता है. इससे न सिर्फ बेहतर कूलिंग मिलती है, बल्कि बिजली की भी बचत होती है.
रेफ्रिजरेटर (फ्रिज): Samsung के Bespoke AI रेफ्रिजरेटर में AI Vision Inside फीचर दिया गया है, जो फ्रिज के अंदर रखे खाने को पहचानकर ऐप के जरिए उसका पूरा स्टॉक ट्रैक करता है. इससे यूजर्स को यह पता रहेगा, कि कौन-सी चीज कब खत्म होने वाली है और खाने की बर्बादी भी कम होती है.
वॉशिंग मशीन: वॉशिंग मशीन में AI Wash टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों का वजन और फैब्रिक पहचानकर अपने आप पानी, डिटर्जेंट और वॉश सेटिंग्स को एडजस्ट कर देती है. इससे न सिर्फ धुलाई बेहतर होती है, बल्कि पानी और डिटर्जेंट की भी बचत होती है.
SmartThings के एक्स्ट्रा फीचर्स
Samsung के SmartThings ऐप में Family Care फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जैसे एक्टिविटी अलर्ट, दवाई लेने की याद दिलाना और लोकेशन अपडेट. ये फीचर्स खासतौर पर फैमिली को कनेक्टेड रखने और उनकी देखभाल को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Oura Ring 4: छोटी सी अंगूठी बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










