नोट छापने की मशीन बनी ‘धुरंधर 2’, जानें तीसरे दिन दोपहर 12 बजे तक की कमाई

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. तीसरे दिन 12 बजे तक फिल्म 20 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. जबरदस्त ऑक्यूपेंसी और वीकेंड का फायदा मिलने से फिल्म के कलेक्शन में और बड़ी उछाल की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से दौड़ रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमा लिया और महज दो दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब तीसरे दिन भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है और सुबह से ही थिएटर्स में हाउसफुल शोज देखने को मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की खिलाड़ी बनने वाली है. ऐसे में जानें तीसरे दिन दोपहर 12 बजे तक की कमाई.

पहले दो दिनों में 200 करोड़ के पार

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से ही करीब 43 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. इसके बाद पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर इसने शानदार शुरुआत की. दूसरे दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और कुल कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई. इस तरह ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती दो दिनों में ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया.

तीसरे दिन सुबह से ही शानदार कलेक्शन

तीसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म की कमाई की रफ्तार तेज बनी हुई है. सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12 बजे तक करीब 20.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा.

ऑक्यूपेंसी भी जबरदस्त

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी मजबूत बनी हुई है. तीसरे दिन दोपहर 12 बजे तक करीब 66.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. वीकेंड के चलते शाम और रात के शोज में इसके और बढ़ने की संभावना है. ईद के मौके का फायदा भी फिल्म को मिलता नजर आ रहा है.

स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस

फिल्म में Ranveer Singh लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ Arjun Rampal, Sara Arjun, Sanjay Dutt और R. Madhavan अहम भूमिकाओं में हैं. सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वीकेंड पर रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग वीकेंड में 400 से 500 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए यह कई नए रिकॉर्ड बना सकती है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भरोसा करने वालों का धन्यवाद

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola