Dhurandhar 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भरोसा करने वालों का धन्यवाद

Updated:
विज्ञापन

रणवीर सिंह और आदित्य धर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2: धुरंधर 2: द रिवेंज को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की सफलता से खुश निर्देशक आदित्य धर ने टीम का धन्यवाद किया . स्पेशल स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म ने तीन दिन में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सफलता पर निर्देशक आदित्य धर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह दर्शकों के प्यार से बेहद भावुक हैं, खासकर इस बात से कि लोग फिल्म की बारीकियों को भी समझ रहे हैं और नोटिस कर रहे हैं.

स्पेशल स्क्रीनिंग में टीम को कहा धन्यवाद

19 मार्च को मुंबई में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थी. इस दौरान एक्टर राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के बाद की बातचीत की झलक देखने को मिली. वीडियो में आदित्य धर अपनी टीम से कहते नजर आए, “उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, खासकर ज्योति देशपांडे, मेरी पूरी टीम, कलाकार और हर वो व्यक्ति जिसने इस फिल्म में दिल से काम किया. मुझे मिल रहे रिएक्शन और यहां तक कि मीम्स देखकर भी मैं बहुत खुश हूं. मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जो हमारे साथ इस सफर में जुड़े रहे. यह सब आपके बिना संभव नहीं था.”

यामी गौतम का इमोशनल रिएक्शन भी हुआ वायरल

इस दौरान एक खास पल भी देखने को मिला, जब आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम उन्हें सुनते हुए भावुक हो गई. वीडियो में वह मुस्कुराते हुए अपनी आंखों से आंसू पोंछती नजर आई.

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डिटेल

धुरंधर: द रिवेंज साल 2025 में आई हिट फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola