Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2026 7:25 AM

विज्ञापन

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Day 2: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है. मजबूत ओपनिंग के बाद इसका कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने ₹80.72 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर पहले दो दिनों में फिल्म की कमाई ₹226.27 करोड़ और ग्रॉस ₹269.39 करोड़ हो गई. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई डबल हो जाएगी.

एडवांस शो और प्रीव्यू ने बढ़ाया उत्साह

धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में थी. पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने ₹43 करोड़ कमाए. कुल 11,294 शो चलाए गए थे. हिंदी वर्जन ने अकेले ₹99.10 करोड़ रुपये की कमाई की.

राकेश रोशन ने की तारीफ

फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ कमाई के लिए नहीं बल्कि कहानी और अंदाज में भी सिनेमा के नए लेवल को दिखाती है. रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आदित्य धर ने जिस जुनून और अंदाज से फिल्म बनाई है, वह सब फिल्मकारों के लिए प्रेरणा है. धुरंधर सिनेमा की नई दिशा दिखाती है. इसे खतरे के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि कहानी कहने और एंटरटेनमेंट में एक जरूरी और सही बदलाव के रूप में लेना चाहिए. समय आ गया था और आदित्य धर ने हमारी उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया! भगवान आपका भला करे और आपको और ताकत दे, आदित्य!”

धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज पांच भाषाओं में रिलीज हुई- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़. इस फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी है और इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं- जसकीरत और हमजा. वहीं, आर माधवन रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका में लौटे हैं. अर्जुन रामपाल फिल्म में आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में हैं और संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, डेनिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. कहानी का फोक्स कराची है, जो अपने गैंग वार और हिंसक इलाके के लिए मशहूर है. फिल्म में जासूसी और खुफिया ऑपरेशन की दुनिया को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली हुई हैरान, फिल्म को बताया मास्टरपीस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola