बढ़े मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Updated at : 30 Jul 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़े मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

नवादा : बारिश के बाद मौसम के यू टर्न लेने से तपिश बढ़ गयी है़ लोग ऊमस भरी गरमी से परेशान हैं. वहीं कई मौसमी बीमारियों की चपेट में आनेवालों की तादाद भी बढ़ने लगी है़ सदर अस्पताल व प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ी है़ मौसमी बीमारियों की वजह से ही जिले के […]

विज्ञापन

नवादा : बारिश के बाद मौसम के यू टर्न लेने से तपिश बढ़ गयी है़ लोग ऊमस भरी गरमी से परेशान हैं. वहीं कई मौसमी बीमारियों की चपेट में आनेवालों की तादाद भी बढ़ने लगी है़ सदर अस्पताल व प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ी है़ मौसमी बीमारियों की वजह से ही जिले के सभी पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है़

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद अचानक ऊमस भरी गरमी के साथ तेज धूप ने जीना मुहाल कर दिया है़ इस मौसम में बच्चों को बीमार होने का खतरा बढ़ गया है़ वायरल मच्छरों की संख्या भी बढ़ी है़ अन्य दिनों की तुलना में इन दिनों सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या 25 फीसदी बढ़ गयी है़ यही हाल प्राइवेट क्लिनिकों की भी है़ ग्रामीण इलाकों में नन हाइजिनिंग की वजह से लोग जल्दी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

क्या कहते हैं चिकित्सक
बरसात के दिनों में बच्चों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है़ इस मौसम में बच्चे अधिक बीमार होते हैं़ उनके रहन-सहन तथा खान-पान के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है़ ऐसे मौसम में पानी को उबाल कर पीना चाहिए़ खाना ताजा .और स्वच्छ रखें़ बाहर का खाना एवं तली हुई चीजें न लें़ इन दिनों डेंगू मच्छरों से बचाव के लिए सभी को फुल शर्ट पहनना चाहिए, डेंगू का प्रकोप दिन में रहता है़ रात में मच्छरदानी का हमेशा प्रयोग करना चाहिए़ बरसात में बच्चों को पानी में भीगने से रोकें और नदी तालाब आदि जगहों पर नहाने से भी मना करें़ नवजात व छह माह तक के बच्चों को हमेशा मां का ही दूध पिलाना चाहिए़ मां को भी सतर्क रहने की जरूरत है़
डॉ अखिलेश कुमार,शिशु रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन