कहीं 20, तो कहीं 40 फीसदी धनरोपनी
Updated at : 29 Jul 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

दोना, बगोदर, चितरघट्टी कैथिर की स्थिति खराब बारिश नहीं होने पर बिगड़ जायेंगे हालात हिसुआ : हिसुआ के चार-पांच पंचायतों में लगभग 40 फीसदी से ऊपर रोपनी हुई है. लेकिन, शेष पांच-छह पंचायतों में रोपनी की स्थिति अच्छी नहीं है. इन जगहों पर लगभग 20 फीसदी ही रोपनी हुई है. प्रखंड में कुल लक्ष्य का […]
विज्ञापन
दोना, बगोदर, चितरघट्टी कैथिर की स्थिति खराब
बारिश नहीं होने पर बिगड़ जायेंगे हालात
हिसुआ : हिसुआ के चार-पांच पंचायतों में लगभग 40 फीसदी से ऊपर रोपनी हुई है. लेकिन, शेष पांच-छह पंचायतों में रोपनी की स्थिति अच्छी नहीं है.
इन जगहों पर लगभग 20 फीसदी ही रोपनी हुई है. प्रखंड में कुल लक्ष्य का औसतन 35 फीसदी तक रोपनी हुई है. इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की वजह से रोपनी में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन मोरी तैयार नहीं रहने से खेती बाधित है. हिसुआ के हदसा, छतिहर, पचाढ़ा आदि पंचायतों में लगभग 40 से 45 फीसदी तक रोपनी हुई है. दोना, चितरघट्टी, कैथिर, धनमां, नगर पंचायत हिसुआ आदि में रोपनी 20 से 25 फीसदी ही हुई है.
सरकारी आंकडों में भी औसतन 35 फीसदी रोपनी होने की बातें कही जा रही हैं. बारिश के बाद रोपनी में तेजी आयी है. किसान खेतों की तैयारी कर रोपनी में जुटे हुए हैं. खेतों में अभी रोपनी भर पानी है. लेकिन, तेज धूप निकल आयी है. यदि बारिश ठप रहती है, तो रोपनी पर खासा असर पड़ेगा. खेतों में अभी और पानी की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




