ककोलत जलप्रपात पर्यटकों के लिए 30 सितंबर तक बंद

नवादा : गत एक जुलाई को ककोलत शीतल जलप्रपात का जलप्रवाह अचानक अत्यधिक हो जाने के कारण डीएम मनोज कुमार ने पर्यटकों को ककोलत जलप्रपात स्थल पर नहाने, असुरक्षित स्थलों पर जाने और अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करने पर 30 सितंबर, 2017 तक रोक लगा दी है. डीएम ने निषेधाज्ञा लागू करने के साथ […]
नवादा : गत एक जुलाई को ककोलत शीतल जलप्रपात का जलप्रवाह अचानक अत्यधिक हो जाने के कारण डीएम मनोज कुमार ने पर्यटकों को ककोलत जलप्रपात स्थल पर नहाने, असुरक्षित स्थलों पर जाने और अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करने पर 30 सितंबर, 2017 तक रोक लगा दी है. डीएम ने निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया है. साथ ही इस आशय का सूचना बोर्ड भी लगेगा. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अत्यधिक जलप्रवाह की आशंका के मद्देनजर रजौली अनुमंडल दंडाधिकारी ने डीएम के आदेश पर ककोलत जलप्रपात क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश भी दिया गया है. गोविंदपुर के अंचल अधिकारी, बीडीओ व थानाध्यक्ष को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इसका प्रचार करने और सतत निगरानी रखने का आदेश दिया गया है. अंचल अधिकारी को ककोलत जलप्रपात की ओर जानेवाले मुख्य द्वार पर इस संबंध में सूचनापट्ट लगवाने काे कहा गया है. डीएम ने पुलिस अधीक्षक से ककोलत में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




