ऑटो पलटने से बाप-बेटे की गयी जान
Updated at : 01 Jul 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन

सिरदला : शाहपुर दुधैली गांव के समीप पदमौल-अमवा पथ पर ऑटो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ऑटो पर करीब 20 लोग सवार होकर रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव से राजवंशी की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिरदला के साहोपुर दुधैली आये थे. देर […]
विज्ञापन
सिरदला : शाहपुर दुधैली गांव के समीप पदमौल-अमवा पथ पर ऑटो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि ऑटो पर करीब 20 लोग सवार होकर रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव से राजवंशी की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिरदला के साहोपुर दुधैली आये थे. देर रात वापसी के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें चौबे निवासी रंजन राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र शनि राजवंशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
गंभीर रूप से घायल चौबे निवासी रंजन राजवंशी को उसी ऑटो से सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. डॉ अनंत कुमार ने रंजन राजवंशी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया. बताया जाता है कि सदर अस्पताल नवादा से पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रंजन राजवंशी की मौत हो गयी. बाप बेटे की एक साथ हुई मौत की खबर पाते ही चौबे गांव के लोग सकते में हैं. शुक्रवार की सुबह सुबह बाप-बेटे की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया. दोनों की लाश देख लोग स्तब्ध रह गये.
रंजन राजवंशी के पिता सुरेश राजवंशी ने बताया कि अपनी साली की तिलक में भाग लेने के लिए रंजन धमनी अपनी ससुराल गया था. धमनी से एक आॅटो पर करीब 20 लोग सवार होकर साहोपुर दुधैली आये थे. लौटने के क्रम में दुधैली आहर के पास हादसा हो गया. इसमें अपने पुत्र सहित आठ वर्षीय पोते को भी खो दिया. मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि राजवंशी ने कबीर अंत्येष्टि के तहत मृतक के परिजनों को दो-दो हजार रुपये दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




