फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भड़कीं लालू की बेटी, साइबर सेल में की शिकायत, बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Mar 2026 7:10 AM

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य की फाइल फोटो

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. लालू की बेटी ने कहा कि इन अकाउंट्स से भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Rohini Acharya: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के दुरुपयोग करने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपने नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. रोहिणी ने कहा कि इन फेक प्रोफाइल्स के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

फर्जी अकाउंट्स से फैलाया जा रहा भ्रामक कंटेंट

रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस मामले की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कई अकाउंट्स उनके नाम से एक्टिव हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर गलत और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि इन अकाउंट्स से पब्लिश किसी भी कंटेंट से उनका कोई संबंध नहीं है और यह लोगों को गुमराह करने की साजिश है.

सिर्फ ब्लू टिक वाले अकाउंट ही असली

रोहिणी ने अपने समर्थकों और आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और केवल उनके वेरीफाइड (ब्लू टिक) अकाउंट पर ही भरोसा करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से चल रहे बाकी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल फर्जी हैं और उनसे दूर रहना चाहिए.

आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

रोहिणी आचार्य के मुताबिक, फर्जी अकाउंट चलाने वालों की पहचान कर ली गई है और इससे जुड़े सबूत बिहार पुलिस के साइबर सेल को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. साइबर सेल अब संबंधित अकाउंट्स के आईपी एड्रेस और लोकेशन की जांच की जा रही है.

सिंगापुर में रहकर भी राजनीति में एक्टिव

सिंगापुर में रहने के बावजूद रोहिणी आचार्य बिहार और देश की राजनीति में लगातार एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार और नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में उन्होंने महंगाई और रुपए की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तंज भरा पोस्ट भी किया.

Also Read: बिहार में आंधी-तूफान फिर मचाएगा कहर, मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन