बिहार में आंधी-तूफान फिर मचाएगा कहर, मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में आंधी-तूफान के बाद मौसम भले थोड़ा शांत हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग ने 26-27 मार्च को फिर से आंधी, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने राज्यभर में भारी तबाही मचाई. उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में नुकसान भी पहुंचाया.

शनिवार को स्थिति थोड़ी सामान्य जरूर हुई है और हवाओं की रफ्तार में कमी आई है, लेकिन राहत पूरी तरह से नहीं मिली है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि खतरा अभी टला नहीं है और आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है.

फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दो दिन का अलर्ट

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, जिसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. इसी को देखते हुए 26 और 27 मार्च के लिए राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों के दौरान आंधी, बिजली और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. खासकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जो फिर से जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.

किन इलाकों में ज्यादा असर?

26 मार्च को उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल, पूर्वी बिहार और उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इसके अगले दिन यानी 27 मार्च को लगभग पूरे बिहार में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

तीन दिन की राहत, फिर गर्मी का असर तेज

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 मार्च तक राज्य में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर अचानक तेज हो जाएगा.

सीमांचल में सबसे ज्यादा तबाही

हालिया आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर सीमांचल इलाके में देखने को मिला. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. अररिया में घरों और दुकानों को नुकसान हुआ, पेड़ उखड़ गए और दीवार गिरने से जानमाल की हानि भी हुई.

किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे कृषि पर बड़ा असर पड़ा है.

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश?

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. समस्तीपुर, बेगूसराय और कटिहार में भारी वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई.

कल कैसा रहेगा मौसम?

रविवार को नेपाल से सटे उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.

Also Read: पंचायत इलेक्शन पर बिहार के मंत्री ने कहा- परिसीमन में नहीं होगा बदलाव, प्रमुख-उपप्रमुख चुनाव पर क्या बोले?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन