कर्मचारियों ने दिया धरना ऑफिस में पसरा सन्नाटा

Updated at : 30 Jun 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दिया धरना ऑफिस में पसरा सन्नाटा

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज भी रहेगी हड़ताल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों में कामकाज रहा प्रभावित नवादा नगर : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 13 मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल जारी है. हड़ताल के पहले दिन कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ़ समाहरणालय के अलावा अस्पताल, शिक्षा विभाग आदि विभागों में […]

विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज भी रहेगी हड़ताल
स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों में कामकाज रहा प्रभावित
नवादा नगर : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 13 मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल जारी है. हड़ताल के पहले दिन कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ़ समाहरणालय के अलावा अस्पताल, शिक्षा विभाग आदि विभागों में हड़ताल के कारण काम-काज प्रभावित हुआ. जिला मंत्री विवेकानंद शर्मा व हाजी मो सज्जाद खां के नेतृत्व में सभी कर्मी हड़ताल पर हैं.
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की तानाशाही व कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ हड़ताल की गयी है़ रैन बसेरा में हड़ताली कर्मियों ने सभा की़ हड़ताल को सफल बनाने में मतीश नारायण झा, शंभु शंकर उपाध्याय, दिनेश यादव, नीरज कुमार, त्रिशुल ज्योति आदि लगे हैं. लोगों का कहना था िक मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन जारी रहेगा. इसको लेकर रणनीति बनायी जा रही है. कर्मचािरयों की मांगों की अनदेखी कर उनका हक छीना जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन