राजगीर से वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, हर सोमवार चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और रूट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 5:16 PM

विज्ञापन

New Train

Rajgir to Katra Special Train: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज है. इंडियन रेलवे ने राजगीर से कैप्टन तुषार महराज मार्ग (पूर्व में ऊधमपुर) तक एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे ने यह सुविधा खासतौर पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शुरू की है. यह स्पेशल ट्रेन हर हफ्ते सोमवार को राजगीर से निकलेगी.

विज्ञापन

Rajgir to Katra Special Train: बिहार के राजगीर से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने राजगीर से जम्मू-कश्मीर स्थित कैप्टन तुषार महराज मार्ग (पूर्व में ऊधमपुर) तक एक विशेष ट्रेन सेवा की शुरुआत की है. यह ट्रेन हर सप्ताह सोमवार को राजगीर से रवाना होगी और बुधवार को लौटेगी. इस ट्रेन का नाम ‘राजगीर वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन’ रखा गया है. यह स्पेशल ट्रेन कुल 36 घंटे की यात्रा तय करेगी, जिसमें 24 कोच होंगे.

यात्रियों को होगी आसानी

यह ट्रेन आज दोपहर 2 बजे राजगीर से रवाना हुई है जो नालंदा, पावापुरी, बख्तियारपुर, पटना, वाराणसी और अयोध्या होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी. इंडियन रेलवे के इस कदम से धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें अब वैष्णो देवी जाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा में आसानी होगी.

ट्रेन के बारे में जानिए

राजगीर से कैप्टन तुषार महराज मार्ग तक शुरू की गई स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 24 कोच लगाए गए हैं. इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच की भी व्यवस्था की गई है, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन हर सोमवार को दोपहर 2 बजे राजगीर से रवाना होगी और 36 घंटे की यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर स्थित कैप्टन तुषार महराज मार्ग (पूर्व में ऊधमपुर) पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 4:30 बजे वहां से निकलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

CPRO क्या बोले

ट्रेन की जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि पहले उनकी योजना इसे कटरा तक ले जाने की थी लेकिन उत्तर रेलवे के द्वारा किए जा रहे कामों की वजह से अभी इसका ठहराव कैप्टन तुषार महराज तक ही किया जाएगा. काम समाप्त होने के बाद इसे कटरा तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सारी टिकटें बुक

सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस ट्रेन की शुरुआत ही बेहद शुभ रही है. इस ट्रेन की सारी टिकटें बुक हो गई थी. उन्होंने बताया कि रेलवे को उम्मीद है कि यह ट्रेन इस रूट पर रेलवे के लिए मुनाफे का सौदा बनेगा. ट्रेन अपने शुरुआत से अंतिम पड़ाव तक पहुंचने में 36 घंटे का वक्त लगाएगी. ट्रेन के लास्ट स्टॉपेज से कटरा की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है, जिसे श्रद्धालु आसानी से पूरा कर सकेंगे.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन