New Road In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेंगी 13 नई सड़कें, तीन लाख से अधिक लोगों को फायदा, जानिए पूरी योजना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Aug 2025 9:53 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Road In Bihar: बिहार के नालंदा जिले में 13 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसे लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है और राज्य मुख्यालय को सौंपी गई. इस योजना से तीन लाख से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

New Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ऐसे में अब नालंदा जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की खास योजना बनाई गई है. डीएम कुंदन कुमार की तरफ से 13 नई ग्रमीण सड़कों के निर्माण को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई और इसे राज्य मुख्यालय को सौंपी गई है. बेहतर संपर्क व्यवस्था को लेकर नालंदा जिला प्रशासन का यह कदम बेहद खास माना जा रहा है.

तीन लाख से अधिक लोगों को फायदा

इस योजना से नालंदा में ग्रामीण इलाके के तीन लाख से भी अधिक लोगों को फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है. इन 13 नई सड़कों का मुख्य उद्देश्य सालोंभर ग्रामीण क्षेत्रों को संपर्क प्रदान करना है. दरअसल, वर्तमान में मानसून के वक्त भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट जाता है. जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

ग्रामीण इलाकों का होगा विकास

स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मुख्य सड़क के बनने से लोगों के लिए यातायात आसान हो सकेगा. इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों का विकास हो सकेगा. यहां की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी.

डीएम ने तैयारी की रिपोर्ट

जनकारी के मुताबिक, डीएम के द्वारा तैयार किए गए सड़क निर्माण योजना में अलग-अलग प्रखंडों को समान रूप से कवर किया गया है. इनमें रहुई प्रखंड में अंबा बजरंगबली मंदिर से एनएच-78 भाया कादी बिगहा तक 2.250 किलोमीटर की सड़क का निर्माण प्रस्तावित है. दरअसल, यह रास्ता धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ायेगा.

रेलवे यात्रियों के लिए फायदेमंद

इसके साथ ही चंडी प्रखंड में कई जरूरी रास्तों का प्रस्ताव है. जिनमें दरियापुर में चिश्तीपुर गांव तक 2.680 किलोमीटर, सिकरिया से पितोखरी तक 1.600 किलोमीटर और लालगंज-राजाबाद रोड से चंडी रेलवे स्टेशन तक 750 मीटर की सड़कें शामिल हैं. चंडी रेलवे स्टेशन से सड़क जुड़ने के कारण यह यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकेगा.

यहां सड़कें हैं प्रस्तावित…

जानकारी के मुताबिक, सबसे लंबा मार्ग बिहार शरीफ एकंगरसराय एनएच से ईशापुर होते हुए होरिल बिगहा से मनारा पथ तक 5.200 किलोमीटर का है, जो कई गांवों को एक साथ कनेक्ट करेगा. नगरनौसा प्रखंड में सैदनपुर से रामपुर तक 1.400 किलोमीटर, हरनौत प्रखंड में चेरन-धरमपुर पथ से डिहरा-फलहनवा रोड का 1.050 किलोमीटर, नूरसराय प्रखंड में नूरसराय-हिलसा पथ से कोकलकचक पथ से गौंढ़ापर पथ एक किलोमीटर, होरिल बिगहा शासी नदी पुल के पास रसुला धनवां पथ 1.5 किलोमीटर और कैड़ी-मिल्कीपर पथ से पावापट्टी पासवान टोली तक 1.110 किलोमीटर तक सड़क बनाने की योजना है.

Also Read: Bihar Road Accident: बिहटा-सरमेरा सिक्स लेन पर दो बाइक की भयंकर टक्कर में 4 की मौत, मौके पर लोगों ने मचाया बवाल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन