सोनू कुशवाहा फिर बने RLM के जिलाध्यक्ष, संगठन चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Published by : Vikas Jha Updated At : 27 May 2026 4:05 PM

विज्ञापन

सोनू कुशवाहा फिर बने जिलाध्यक्ष

Nalanda News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संगठनात्मक चुनाव में सोनू कुशवाहा को सर्वसम्मति से फिर जिलाध्यक्ष चुना गया. पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय होने की अपील की.

विज्ञापन

Nalanda News (सुनील कुमार की रिपोर्ट): बिहारशरीफ के एक निजी सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान सोनू कुशवाहा को सर्वसम्मति से पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया.

कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने की अपील

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे. उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की मजबूती की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से सक्रिय होने की अपील की.

जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने क्या कहा?

जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद सोनू कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन का गठन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. अब जिला स्तर के चुनाव भी संपन्न हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगातार अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: नालंदा में भीषण अगलगी, 30 लाख का फर्नीचर गोदाम जलकर राख

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन