ePaper

बिहार के स्कूल में झाड़ू नहीं लगाने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई , पैर टूटने के आरोप पर लोगों ने काटा बवाल

Updated at : 27 Aug 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher

घायल छात्र की तस्वीर

Bihar News: नालंदा जिले के मोरारपुर स्कूल में शिक्षक की बेरहमी ने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया. झाड़ू न लगाने पर छात्र सूरज कुमार को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसका पैर टूट गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर विरोध जताया.

विज्ञापन

Bihar Teacher: बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरारपुर में बुधवार को घटी एक घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि शिक्षक निखिल कुमार ने विद्यालय परिसर की सफाई के दौरान छात्र सूरज कुमार को केवल बरामदे में झाड़ू न लगाने पर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर टूट गया.

पिता ने थाने में लगाई गुहार

पीड़ित छात्र सूरज के पिता प्रकाश कुमार रविदास ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि सूरज के साथ ही आयुष और गोल्डन नामक दो अन्य छात्रों की भी पिटाई की गई. घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की.

गुस्साए ग्रामीणों ने किया विद्यालय घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने विद्यालय का घेराव कर आरोपी शिक्षक को बुलाने की मांग की. लेकिन स्थिति बिगड़ते देख शिक्षक स्कूल से फरार हो गया.

जातिसूचक गाली का भी आरोप

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शिक्षक पर छात्र को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Also Read: गंगा में भरभराकर ढ़ह रहे स्कूल और मकान, भोजपुर में तबाही मचा रहा बाढ़ का पानी

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

नालंदा की यह घटना केवल एक छात्र के साथ हुई हिंसा नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर करती है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ेगा और अभिभावकों का विद्यालय पर भरोसा टूट जाएगा.

Also Read: बिहार में भी कश्मीर स्टाइल हाउसबोट क्रूज का लीजिए मजा, टूरिस्ट के लिए तैयार हो गया शानदार स्पॉट

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन