ePaper

Bihar Flood: नालंदा के लोकायन नदी में उफान, तीन प्रखंडों में बाढ़ के हालात

Updated at : 20 Jun 2025 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
स्थिति का जायजा लेते प्रशासन के अधिकारी

स्थिति का जायजा लेते प्रशासन के अधिकारी

Bihar Flood: झारखंड में हुई भारी बारिश का असर अब बिहार के नालंदा जिले पर साफ नजर आने लगा है. लोकायन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Flood: झारखंड में हुई भारी बारिश का असर अब बिहार के नालंदा जिले पर साफ नजर आने लगा है. लोकायन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि प्रशासन को एनडीआरएफ की टीम तैनात करनी पड़ी है.

झारखंड के पानी से नालंदा में संकट

नालंदा जिले की लोकायन नदी, जो फल्गु की सहायक नदी है, अचानक उफान पर आ गई है. झारखंड के उदेरा राजस्थान बराज से करीब 73,000 क्यूसेक पानी लोकायन नदी में तीन प्रमुख प्रखंड एकंगरसराय, हिलसा और करयापरसुराय प्रभावित हो गए.

टूटा सड़क संपर्क

एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ पंचायत स्थित बेलदारी बीघा गांव की स्थिति सबसे भयावह है. नदी किनारे तटबंध टूट गया है, और मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है. स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जिलाधिकारी और एसपी ने किया निरिक्षण

जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शुक्रवार सुबह से ही प्रभावित इलाकों का निरिक्षण शुरू कर दिया है. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ किया की सड़क की मरम्मत, राहत पहुंचाना और बाढ़ नियंत्रण के प्रयासों में कोई देरी नहीं होनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ

बेलदारी बीघा में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है, जो लगातार क्षेत्र में निगरानी और बचाव कार्य में जुटी है. टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है की राहत कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: Sugar Free Mango: अब आम भी होगा शुगर फ्री, अनुसंधान की तैयारी में बिहार के साइंटिस्ट

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन