बदमाशों ने नाली विवाद में पीटा
Updated at : 04 Jun 2017 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

घंटा भर बदमाशों ने गांव में तांडव मचाया सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची घटनास्थल पर बिहारशरीफ : हथियारों से लैश बदमाशों ने एक ही परिवार के महिला समेत पांच सदस्यों को उस समय तक पीटता रहा, जब तक वे लोग बेहोश होकर जमीन पर नही गिरा. यह घटना जिले के चर्चित थाना मानपुर के […]
विज्ञापन
घंटा भर बदमाशों ने गांव में तांडव मचाया
सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची घटनास्थल पर
बिहारशरीफ : हथियारों से लैश बदमाशों ने एक ही परिवार के महिला समेत पांच सदस्यों को उस समय तक पीटता रहा, जब तक वे लोग बेहोश होकर जमीन पर नही गिरा. यह घटना जिले के चर्चित थाना मानपुर के देकुली गांव निवासी सुरेश चौधरी ने बताया कि नाली विवाद को लेकर पड़ोसी दबंग राजो से झगड़ा हुआ था. इसी झगड़ा को लेकर राजो अपने समर्थकों को के साथ आ धमका और घर पर हमला बोल दिया तथा हथियार को लहराते हुए मारपीट करने लगा. जब हमलोग जान बचाकर घर से भागने लगें तो बदमाशों ने खेदड़कर बारी-बारी से पीटता रहा. जब तक कि हमलोग जमीन पर नहीं गिरे.
वही पड़ोसी बदमाशों के डर से अपने घरों दुबके सहमे रहे. इस बीच मानपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. पुलिस ने यह कह पल्ला झाड़ लिया की मारपीट में घायल हो तो पहले इलाज करा थाना पर पहुंचों. घायलों में नरेश चौधरी, पिता सुरेश चौधरी, माता धानो देवी, बहन रेखा कुमारी एवं गीता कुमारी शामिल है.
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में कराया जा रहा है. घायलों ने एसपी से प्राणरक्षा की गुहार लगा रहे तथा गांव लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पर रहे थे. मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है तथा दोनों ओर लोग घायल हुए है. जिसमें एक पक्ष थाना पहुंच है और दूसरा पक्ष अस्पताल में है. कांड दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




