बच्चे की हत्या, महिला तांत्रिक गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2013 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चे की हत्या, महिला तांत्रिक गिरफ्तार

वेन (नालंदा) 3 नालंदा के वेन थाने के मैजरा गांव में ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया. रविवार को उसका शव एक बोरे में बंद मिला. इस संबंध में एक महिला तांत्रिक व उसकी बहू को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि मैजरा गांव के संजय […]

विज्ञापन

वेन (नालंदा) 3 नालंदा के वेन थाने के मैजरा गांव में ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया. रविवार को उसका शव एक बोरे में बंद मिला. इस संबंध में एक महिला तांत्रिक व उसकी बहू को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जाता है कि मैजरा गांव के संजय रजक के ढाई वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शनिवार की सुबह घर के पास ही दोस्तों के साथ खेल रहा था. इस दौरान पड़ोस की क्रांति देवी उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गयी. वहां क्रांति देवी व उसकी सास शारदा देवी ने बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घर में रखे भूसे में छुपा कर रख दिया.

इधर, सोनू के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी सोनू नहीं मिला. रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक गड्ढे में बंद बोरे पर पड़ी.

जब ग्रामीणों ने उसे खोला, तो उसमें मासूम सोनू की लाश मिली. इसी बीच क्रांति देवी व उसकी सास शारदा देवी घर से भागने लगी. ग्रामीणों की नजर जब दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया.

घटना की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया.
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि क्रांति देवी की सास तंत्र-मंत्र विद्या जानती है. इसी को लेकर उसने सोनू की हत्या कर दी है.

पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आयी है. थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि सोनू की हत्या गला दबा कर की गयी है. मृतक के दादा प्रकाश रजक ने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस दोनों महिला आरोपितों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन