20 तक आधार नंबर नहीं दिये तो अनाज मिलना बंद

बिहारशरीफ : अगर आप उजव्वला या पीला कार्ड पर हर महीने उठाने वाले लाभार्थी है तो सूचना मिलते ही आधार नंबर डीलर का दें. सरकार के आदेश आने के बाद लाभुकों को कहा गया है कि 20 फरवरी तक सभी लाभुक अपना खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपने डीलर को सौंप दे. ऐसा […]
बिहारशरीफ : अगर आप उजव्वला या पीला कार्ड पर हर महीने उठाने वाले लाभार्थी है तो सूचना मिलते ही आधार नंबर डीलर का दें. सरकार के आदेश आने के बाद लाभुकों को कहा गया है कि 20 फरवरी तक सभी लाभुक अपना खाता नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपने डीलर को सौंप दे.
ऐसा नहीं करने वाले लाभार्थी का अनाज बंद हो जायेगा. डीएसओ जयशंकर उरांव ने बताया कि लाभुकों को यह भी ध्यान रखना है कि कार्ड पर जितने लोगों का नाम सभी का आधार नंबर देना होगा. उन्होंने बताया कि कार्ड भी रद्द हो जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा हर स्तर से लोगों के हितों के लिए काम किया जा रहा है. पीएचएच और अंत्योद्वय का लाभ लेने वाले इसे अगर नजर अंदाज किये जाने उन्हें ही नुकसान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




