जल्द ही नदी की लहरों का आनंद उठायेंगे पर्यटक

Updated at : 09 Feb 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द ही नदी की लहरों का आनंद उठायेंगे पर्यटक

मुहिम. 19 करोड़ रुपये से बनाया जायेगा पंचाने रिवर फ्रंट बिहारशरीफ : नदी की लहरों का आनंद उठाने का अपना ही रोमांच है. खासकर युवा इसके दिवाने हैं. नदी की लहरों का आनंद उठाने के लिए बाहर जाने वाले व नालंदा भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है कि पंचाने रिवर […]

विज्ञापन

मुहिम. 19 करोड़ रुपये से बनाया जायेगा पंचाने रिवर फ्रंट

बिहारशरीफ : नदी की लहरों का आनंद उठाने का अपना ही रोमांच है. खासकर युवा इसके दिवाने हैं. नदी की लहरों का आनंद उठाने के लिए बाहर जाने वाले व नालंदा भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है कि पंचाने रिवर फ्रंट बनाया जायेगा. राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग के पंचाने नदी को रिवर फ्रंट बनाया जायेगा. बिहारशरीफ के देवधा रेल पुल से लेकर तीन किलोमीटर दूर मद्यड़ा गांव तक गुजरने वाले पंचाने नदी क्षेत्र का कायाकल्प करने की योजना बनायी गयी है.

पंचाने रिवर फ्रंट बनाये जाने पर दो चरणों में 19 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. बाढ़ व निस्सरण विभाग के द्वारा डीपीआर बनाये गये डीपीआर को मंजूरी मिल गयी है. आवंटन की भी व्यवस्था हो गयी है. बस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए निविदा की प्रक्रिया होना शेष है. बरसात के पहले कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विभाग के द्वारा नदी के गाद को साफ किया जायेगा. नदी से प्राप्त मिट्टी को दोनों किनारों पर फैलाकर रखा जायेगा. साथ अन्य विकास के कार्य कराया जाना है.

दस फुट तक बढ़ जायेगी पंचाने नदी की गहरायी

बिहारशरीफ प्रखंड के पंचाने नदी के तल की सफाई करते हुए इस नदी पर बने रेल पुल के डीएस से जेल पुल के यूएस तक व सिपाह पुल के डीएस से मधड़ा बीयर के तक दो खंडों में झील बनाने जायेंगे. प्र्रथम खंड में रेल पुल के डीएस के जेल पुल तक 800 मीटर लंबाई और दूसरे खंड में सिपाह पुल से मधड़ा बीयर तक 900 मीटर लंबा झील बनाया जायेगा. प्रत्येक खंड में अप स्ट्रीम ब्रीज एवं डाउन स्ट्रीम साइड में प्रोक्टेशन वर्क किया जायेगा. साथ ही झील के यूएस साइड एवं डाउन स्ट्रीम साइड का कटाव होने बचाव भी किया जायेगा.

वर्तमान समय में नदी में गाद भरे रहने के कारण नदी के पानी का फैलाव शहरी क्षेत्र के आस-पास के क्षेत्र में हो जाता है. जिससे बाहरी इलाके में पानी चला जाता है. पानी का ठहराव इस इलाके में नहीं होने से इलाके में बाढ़ की स्थिति भी हो जाती है. इस नदी पर काम होने से गर्मी के दिनों में भी इस इलाके में पानी के विभिन्न उपयोग के लिए जल उपलब्ध रह सकेगा. आसपास के लोगों का स्वास्थ्य लाभ के साथ मनोरंजन का केंद्र भी हो जायेगा. नौका विहार होने के कारण रोजगार में भी वृद्धि होगी. राजगीर जाने के मार्ग में होने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. बाढ़ निस्सरण विभाग के द्वारा कार्य पूरा करने के बाद उसे पर्यटन विभाग को सौंप दिया जायेगा. पर्यटन विभाग के द्वारा नदी के दोनों किनारे में भविष्य में पार्क एव अन्य विकास के कार्य को पूरा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन