नदियों को बनायी जायेगी जीवनदायिनी
Updated at : 08 Feb 2017 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

मिलेगा लाभ . गोइठवा नदी की गाद को निकालने के लिए बना एक्शन प्लान बाढ़ निस्तरण विभाग द्वारा बनायी गयी योजना साढ़े चार करोड़ रुपये से नदी की गाद को जायेगा निकाला बिहारशरीफ : जिले की नदियों को जीवनदायिनी बनाने के लिए एक्शन प्लान बनाया है. नदियों की गाद को निकाल कर जन-धन को फायदा […]
विज्ञापन
मिलेगा लाभ . गोइठवा नदी की गाद को निकालने के लिए बना एक्शन प्लान
बाढ़ निस्तरण विभाग द्वारा बनायी गयी योजना
साढ़े चार करोड़ रुपये से नदी की गाद को जायेगा निकाला
बिहारशरीफ : जिले की नदियों को जीवनदायिनी बनाने के लिए एक्शन प्लान बनाया है. नदियों की गाद को निकाल कर जन-धन को फायदा पहुंचाने की पहल कर दी गयी है. पहले चरण में जिले की गोयठवा नदी और उससे जुड़ी पइन की गाद को निकालने की योजना है. बरसात के दिनों में बाढ़ से रहुई क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को लेकर पहले रहुइ का चयन किया गया है. बाढ़ एवं निस्तरण विभाग के द्वारा योजना को धरातल पर उतारी जायेगी.
इसके तहत रहुई प्रखंड की गोयठवा नदी के बाये बांध से गदहिया पुल से निकलनेवाली पइन की गाद को निकाला जायेगा. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है. इस पइन को बसानपुर, पैशौर, बलियाबिगहा, बरांदी, दौलतपुर सोनसा, होते हुए भिंडा मोड़ पंचाने नदी तक की गाद को निकाला जायेगा. साथ ही इस पइन से कई लिंक पइन भी निकलती है. उसका भी जीर्णोद्धार हो जायेगा.
एक दर्जन गांवों के हजारों एकड़ फसल को होगा फायदा : वर्तमान समय में पइन में गाद भरा है. इसके चलते नदी पइन के पानी गांव के खेतों तक सही तरीके से पहुंच नहीं पाता है एवं सिंचाई के अभाव में फसल नष्ट हो जाती है. ग्रामीणों एवं स्थानीय प्रतिनिधि के द्वारा भी इसकी सफाई की मांग की जाती रही है. पइन का जीर्णोद्धार कार्य होने से हजारों एकड़ फसलों को फायदा होगा. इस पइन की खुदाई होने से वर्षा के समय में पानी निकासी भी हो जा सकेगा. इस प्रखंड को बाढ़ से सुरक्षा भी मिल जायेगी. सिंचाई एवं बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पइन तल से सफाई एवं संरचना निर्माण का भी प्रावधान किया गया है. ग्रामीणों को कृषि यंत्रों एवं सामान को ले जाने के लिए पइन के विभिन्न स्थानों पर पुलिया बनाने का भी प्रावधान है. रहुई प्रखंड के बसानपुर, पैशौर, बलिया बिगहा, बरांदी, दौलतपुर सोनसा, भिंडा गांव के किसानों के जनधन की सुरक्षा इससे होगी.
बरसात के पहले कार्य को करना है पूरा : इस योजना पर चार करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे. बरसात के पहले योजना पर काम पूरा कर लिये जायेंगे. पइन की सफाई के साथ ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए दर्जनों स्थानों पर पुलिया बनाये जायेंगे. पुल बनने से किसान कृषि यंत्रों को खेतों तक लेकर जा सकेंगे.
क्या कहते हैं अधिकारी
नदी से गाद निकालने का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा. निविदा की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. इस योजना पर चार करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये व्यय किये जायेंगे.
जगदेव प्रसाद, कार्यपालक अभियंता बाढ़ एवं निस्तरण विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




