होली को लेकर उत्पाद विभाग अलर्ट
Updated at : 08 Feb 2017 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

सभी 18 चेक पोस्टों पर विशेष जांच की व्यवस्था बिहारशरीफ : होली में शराब की खेप व इसके निर्माण पर रोक लगाने को लेकर उत्पाद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है़ इसके लिए सभी 18 पोस्टों को सतर्क कर दिया गया है़ उत्पाद विभाग द्वारा तीन स्पेशल टीम का गठन भी किया गया है. […]
विज्ञापन
सभी 18 चेक पोस्टों पर विशेष जांच की व्यवस्था
बिहारशरीफ : होली में शराब की खेप व इसके निर्माण पर रोक लगाने को लेकर उत्पाद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है़ इसके लिए सभी 18 पोस्टों को सतर्क कर दिया गया है़ उत्पाद विभाग द्वारा तीन स्पेशल टीम का गठन भी किया गया है. नशेड़ी अब मादक पदार्थ से अपनी तबीयत बना रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के कुछ विशेष स्थानों को चिह्नित किया गया है. उक्त स्थानों पर छापेमारी को लेकर विशेष तैयारियां की गयी हैं. उत्पाद विभाग ने एक कार्ययोजना तैयार की है़ विभाग के वरीय अधिकारियों से रायशुमारी के बाद इसपर कार्य तेज कर दिये गये हैं.
विभाग द्वारा जिले के 18 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाये गये हैं. हरेक चेकपोस्ट पर सभी तरह के वाहनों की गहन तलाशी ली जायेगी. छोटी लग्जरी वाहनों को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा. चेक पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी आधुनिक उपरकणों से लैस रहेंगे. आवश्यकतानुसार खोजी कुत्ते की भी मदद ली जायेगी. नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से होकर आनेवालों वाहनों की पहचान कर उसकी पूरी तलाशी ली जायेगी़
तीन स्पेशल टीम का गठन : उत्पाद विभाग ने तीन स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम में किस तरह के ऑफिसर शामिल किये जायेंगे इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. बताया गया कि रेडिंग टीम में शामिल ऑफिसर्स कई आधुनिक उपकरणों से लैस रहेंगे. पहला टीम संबंधित चेक पोस्ट पर अपनी ड्यूटी बजायेंगे, जबकि दूसरे टीम को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगाया गया है. उत्पाद विभाग द्वारा तैयार किया गया तीसरा टीम जिले के उन ग्रमीण क्षेत्रों में दबिश देगा जहां मादक पदार्थ के खेती करने से संबंधित गुप्त जानकारियां विभाग को हाल के दिनों में मिली है. खबर है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थ की खेती की जा रही है.
इन स्थानों पर बनाये गये चेक पोस्ट
चेक पोस्ट का नाम प्रखंड सीमावर्ती जिला संबंधित थाना
लखनुबिगहा मोड़ कतरीसराय शेखपुरा-नवादा अस्थावां
अलीनगर के पास अस्थावां शेखपुरा सारे
लच्छु बिगहा बिंद पटना बिंद
सदहा सरमेरा पटना सरमेरा
सिघौंल सरमेरा शेखपुरा सरमेरा
तोड़ा के पास सरमेरा शेखपुरा सरमेरा
वनगंगा राजगीर नवादा राजगीर
खराट गिरियक नवादा गिरियक
सरबहदा मोड़ इस्लामपुर गया खुदागंज
मोहद्धीन नगर इस्लामपुर जहानाबाद-गया इस्लामपुर
रोहिन पर इस्लामपुर जहानाबाद इस्लामपुर
बेरथू के पास करायपरशुराय पटना करायपरशुराय
तेल्हाड़ा थाना के पास एकंगरसराय जहानाबाद तेल्हाड़ा
साईडपर इस्लामपुर गया खुदागंज
छतियाना हरनौत पटना हरनौत
चेरो हरनौत पटना हरनौत
तेलमर हरनौत पटना तेलमर
नगरनौसा नगरनौसा पटना नगरनौसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




