बरौनी जंकशन से भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated at : 30 Sep 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
बरौनी जंकशन से भारी मात्रा में शराब बरामद

प्रतिदिन बरौनी जंकशन से बरामद हो रही है शराब बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बरौनी जंकशन पर खड़ी 13021 अप मिथिला एक्सप्रेस से जीआरपी की टीम ने बुधवार को रात में बिहार में प्रतिबंधित कुल 37 बोतल अंगरेजी शराब और 50 पाउच देसी शराब बरामद किया है. ट्रेन में पुलिस की छापेमारी की भनक लगते […]

विज्ञापन

प्रतिदिन बरौनी जंकशन से बरामद हो रही है शराब

बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बरौनी जंकशन पर खड़ी 13021 अप मिथिला एक्सप्रेस से जीआरपी की टीम ने बुधवार को रात में बिहार में प्रतिबंधित कुल 37 बोतल अंगरेजी शराब और 50 पाउच देसी शराब बरामद किया है. ट्रेन में पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही शातिर शराब माफिया फरार हो गया. शराब बरामदगी मामले में जीआरपी थाना में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि जीआरपी की टीम ने सितंबर महीने में बरौनी जंकशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में छापेमारी कर कुल 710 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद किया है.जीआरपी बरौनी के थाना अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बरौनी जंकशन पर खड़ी मिथिला एक्सप्रेस में सामान की तलाशी अभियान के दौरान कुल 37 बोतल अंगरेजी शराब और 50 पाउच देशी शराब बरामद किया है.ट्रेन से शराब बरामदगी मामले की रेल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
स्कूटी के साथ 17 बोतल विदेशी शराब बरामद : बलिया. थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया सिराजा रेलवे 38 नंबर गुमटी के समीप से बुधवार की शाम बलिया पुलिस ने एक स्कूटी पर बोरा में रखा 750 एमएल के 17 बोतल ऑफिसर च्वाइश विदेशी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. सनाउल्लाह ने बताया कि बुधवार की शाम पुअनि रतेश कुमार रतन पुलिस बल के साथ गश्ती में थे.
गुप्त सूचना मिली की दो व्यक्ति स्कूटी पर शराब लेकर जा रहा है. पुलिस को आते देख अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी चालक व सवार दोनों गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने स्कूटी संख्या बीआर 09 टी 5864 पर बोरा में रखे शराब को जब्त कर थाने ले आयी . स्थानीय चौकीदार की निशानदेही पर बड़ी बलिया निवासी राजकुमार यादव व मुरारी पोद्दार उर्फ कृष्णमोहन पोद्दार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन