जिले में डेंगू के 11 संदिग्ध मरीजों का लिया सैंपल
Updated at : 30 Sep 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

दस सैंपल शहर के व एक सिलाव का एलाइजा जांच के लिए भेजा गया पटना बिहारशरीफ : जिले में डेंगू का डंक अभी भी जारी है. डेंगू लोगों को डंक मारने में लगा है. डेंगू के डंक मारने से जिले के 11 लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो गये हैं. डेंगू के इन संदिग्ध […]
विज्ञापन
दस सैंपल शहर के व एक सिलाव का
एलाइजा जांच के लिए भेजा गया पटना
बिहारशरीफ : जिले में डेंगू का डंक अभी भी जारी है. डेंगू लोगों को डंक मारने में लगा है. डेंगू के डंक मारने से जिले के 11 लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो गये हैं. डेंगू के इन संदिग्ध मरीजों के ब्लड के सैंपल एलाइजा जांच के लिए संग्रह कर नालंदा मेडिकल कॉलेज,पटना भेजा गया है.
इस संबंध में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मनोरंजन कुमार ने बताया कि 11 संदिग्ध मरीजों में से दस शहर के हैं. सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र नीमगंज व सालूगंज मोहल्लों से दस सैंपल लिए गये हैं.
इसके अलावा सिलाव के कड़ाह गांव से डेंगू के एक संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया गया है.
उन्होंने बताया कि उक्त सभी सैंपल को जांच के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज,पटना के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है.
वहां से एलाइजा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू कंफर्म कहा जा सकता है. सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी मात्र दो मरीज भरती हैं. जिसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




