राजगीर में निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 22 Aug 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग. राजगीर : रविवार को राजगीर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता के अलावा राजगीर के कई सामाजिक संगठनों, व्हाट्सएप ग्रुपों के सदस्यों और स्कूली व कोचिंग सेंटरों के छात्र-छात्राओं सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया. मेन बाजार जेपी […]

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग.

राजगीर : रविवार को राजगीर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता के अलावा राजगीर के कई सामाजिक संगठनों, व्हाट्सएप ग्रुपों के सदस्यों और स्कूली व कोचिंग सेंटरों के छात्र-छात्राओं सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया. मेन बाजार जेपी चौक के पास से निकाले गये इस यात्रा को भाजपा नेता कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया व राजगीर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुशवाहा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लिये घोड़े पर सवार युवाओं की टोली खास आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस दौरान भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति नारों के जयकारों से राजगीर की वादियों गुंजायमान होती रही.
यात्रा में शामिल युवाओं का जोरश देखते ही बन रहा था. इस अवसर पर यात्रा में शामिल ेागों ने कहा कि यह यात्रा हमारे देश की अखंडता एकता भाईचारगी और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है. इसमें हर वर्ग हर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस अवसर पर डॉ. आशुतोष कुमार, श्यमा किशोर भारती, प्रवीण सिंह, राजाराम कुमार, अभाविप के मंजीत प्रभाकर, चंदन कुमार, छोटे, विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, पूर्व जिला पार्षद सुधीर सिंह, संतोष कुमार, परमानंद कुमार, रामप्रवेश, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन