बाइक व बस की टक्कर में एक की मौत, दूसरा रेफर

Updated at : 21 Aug 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक व बस की टक्कर में एक की मौत, दूसरा रेफर

एकंगरसराय : एकगंकर सराय हिलसा मुख्य मार्ग पर स्थित रामभवन हॉस्पिटल के समीप शनिवार को मोटर साइकिल व बस की सीधी टक्कर में मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बकौर गांव […]

विज्ञापन

एकंगरसराय : एकगंकर सराय हिलसा मुख्य मार्ग पर स्थित रामभवन हॉस्पिटल के समीप शनिवार को मोटर साइकिल व बस की सीधी टक्कर में मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बकौर गांव निवासी डॉ बाल्मिकी प्रसाद के रूप में की गयी है. वहीं पीरबिगहा ओपी के नकटी सराय गांव निवासी बखोरी प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,

जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है. स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार एकंगरसराय से हिलसा की ओर जा रहा था कि विपरित दिशा से आ रही बस में टक्कर हो गयी.जिससे डॉ बाल्मिकी प्रसाद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक पेशे से पशु चिकित्सक थे, और वे अपने कंपाउंडर के साथ हिलसा जा रहे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन