अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य धराया
Updated at : 17 Aug 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से चाेर मो नियाज को चोरी की बाइक के साथ दबोचा बिहारशरीफ : मानपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की संध्या में वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके […]
विज्ञापन
मानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से चाेर मो नियाज को चोरी की बाइक के साथ दबोचा
बिहारशरीफ : मानपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की संध्या में वाहन चेकिंग के दौरान गोइठवा पुल के पास से अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.
उसके पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद की है. मानपुर के थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला मोहल्ला निवासी मो कयूम के पुत्र मो नियाज उर्फ मुसलिम के रूप में हुई है.
सोहसराय थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के आरोप में मो नियाज पहले भी जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि मो नियाज अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का सदस्य है. इसके खिलाफ गया, नवादा व शेखपुरा जिलों में भी बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज है. गिरफ्तार बाइक चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




