नाबालिग नौकरानी की किडनी निकलवा पति को लगवा दी, फिर कर दिया गायब

Updated at : 14 Jul 2016 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग नौकरानी की किडनी निकलवा पति को लगवा दी, फिर कर दिया गायब

नालंदा : बिहार के नालंदा में घरेलू कामपर रखने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की की किडनी निकालने का मामलाप्रकाश में आया है. पीड़िता के घर वालों का आरोप है कि लड़की की किडनी निकालने के बाद उसे गायब भी कर दिया गया है. घटना नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के आसानगर की है. इस […]

विज्ञापन

नालंदा : बिहार के नालंदा में घरेलू कामपर रखने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की की किडनी निकालने का मामलाप्रकाश में आया है. पीड़िता के घर वालों का आरोप है कि लड़की की किडनी निकालने के बाद उसे गायब भी कर दिया गया है. घटना नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के आसानगर की है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों नेमामला दर्ज कराया है.

मीडियारिपोर्ट के मुताबिक मजदूर दंपति बिजेंदर साव के अनुसार उसकी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकीमकान मालकिन ने ही घरमें कामकाज दिलाने का प्रलोभन दिया और अपनी बहन के पास पूर्णिया भेज दिया था. लगभगतीन वर्ष बीत जाने के बावजूद एक बार भी पीड़ित माता-पिता को न तो बेटी से मिलने दिया गया और न ही बात करने दी गयी.

बादमें वे अपनी लड़की से मिलने पूर्णिया पहुंचे तो उन्हें पता चला किवो जिसके पास रहती थी, उसके पति की दोनों किडनी खराब थीं औरउनकीबेटी की किडनी निकाल कर उसके मालिक को लगा दीगयी है. माता-पिता का आराेप है कि इस घटना के बाद से पूजा का भी कहीं अता-पता नहीं है. पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने मेंमामला दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन