गोपालगंज में स्कूल में फटा बम, छात्रा घायल

Updated at : 20 May 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में स्कूल में फटा बम, छात्रा घायल

गोपालगंज : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलुवा टोला (जादोपुर) में गुरुवार को बम फटने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे गोरखपुर रेफर किया गया है. स्कूल में अचानक बम फटने से भगदड़ मच गयी. शिक्षकों ने कमरे में छुप कर जान बचायी. भगदड़ में तीनों छात्रों के भी घायलहोने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलुवा टोला (जादोपुर) में गुरुवार को बम फटने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे गोरखपुर रेफर किया गया है.

स्कूल में अचानक बम फटने से भगदड़ मच गयी. शिक्षकों ने कमरे में छुप कर जान बचायी. भगदड़ में तीनों छात्रों के भी घायलहोने की सूचना है. पुलिस ने एक युवक को 11 बमों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि बम शक्तिशाली नहीं थे. गिरफ्तार युवक ने पुलिस

गोपालगंज में स्कूल…
को पूछताछ में बताया कि जंगली सूअरों को भगाने के लिए बम बनाया गया था. बमों को फोड़ने के लिए ले जा रहा था. साथियों के कहने पर स्कूल की दीवार पर बम फेंक कर उसकी आवाज का अंदाजा लगाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह आठ बजे बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलुआ टोला में क्लास कर रहे थे, तभी बम फटने की आवाज से दहल उठे. स्कूल छोड़ कर सभी बच्चे भागने लगे. भागने के दौरान बलुआ टोला की रहनेवाली सातवीं कक्षा की छात्रा पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि भगदड़ में कई अन्य छात्र जख्मी हो गये. पूजा की हालत गंभीर बतायी गयी है. उधर, घटना के बाद जादोपुर के थानाध्यक्ष ने बलुआ टोला के रहनेवाले बहारन सहनी के पुत्र राजू सहनी को 11 बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि बच्चों का खेलनेवाला आलू बम पटाखा था. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन