स्वास्थ्यकर्मियों को दिये गये कई टास्क, तुरंत करें मरीज का इलाज

Updated at : 26 Apr 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों को दिये गये कई टास्क, तुरंत करें मरीज का इलाज

बिहारशरीफ : समीक्षा बैठक के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ कुमार ने पारा मेडिकल वर्करों व अचिकित्सा सहायकों को जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए कई टास्क दिये. कहा गया कि जिस लोगों में बीमारी के लक्षण पाये जायें. उसे तुरंत चिकित्सीय जांच करायें और जांच में बीमारी की पुष्टि हो तो संबंधित […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : समीक्षा बैठक के दौरान जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ कुमार ने पारा मेडिकल वर्करों व अचिकित्सा सहायकों को जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए कई टास्क दिये. कहा गया कि जिस लोगों में बीमारी के लक्षण पाये जायें. उसे तुरंत चिकित्सीय जांच करायें और जांच में बीमारी की पुष्टि हो तो संबंधित व्यक्ति का तुरंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाय.इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें.

अगर कर्मी सजग होंगे तो मरीजों का सहज रूप से समय पर इलाज हो सकेगा और जिले को कुष्ठ मुक्त बनाया जा सकता है. उन्होंंने कहा पिछले दिनों चलाये गये अभियान के दौरान पहचान किये गये नये मरीजों को समय पर दवा खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

समय पर उपलब्ध कराएं मासिक रिपोर्ट
चिकित्सा सहायक उमेश प्रसाद ने बताया कि पारा मेडिकल वकर्रो व अचिकित्सा सहायकों को डीएलओ ने समय पर मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही अगले साल चलने वाले कुष्ठ उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के बारे में भी कर्मियों को टास्क दिया गया. ताकि कर्मी लोग अभी से ही अभियान के प्रति सजग रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन