नशामुक्त समाज बनाने की ली शपथ

Updated at : 26 Apr 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्त समाज बनाने की ली शपथ

सिलाव : जैन संबल व संस्कार महाकुंभ जैनमित्र शैलेन्द्रधिया के द्वारा महावीर जयंती पखवारा दिवस के अवसरर पर सिलाव के श्री गांधी+2 उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज का शपथ दिलाये. इस अवसर पर अमित कुमार ने कहा कि जैनमित्र शैलेन्द्रधिया के द्वारा चलाये जा रहे अभियान से समाज के वैसे […]

विज्ञापन

सिलाव : जैन संबल व संस्कार महाकुंभ जैनमित्र शैलेन्द्रधिया के द्वारा महावीर जयंती पखवारा दिवस के अवसरर पर सिलाव के श्री गांधी+2 उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज का शपथ दिलाये. इस अवसर पर अमित कुमार ने कहा कि जैनमित्र शैलेन्द्रधिया के द्वारा चलाये जा रहे अभियान से समाज के वैसे बच्चों जो गलत मार्ग को अपनाकर अनैतिक काम करते हैं जिसे समाज के मुख्य धारा में जोड़कर संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान किया जा सकता है.

इस अवसर पर बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि समाज के लोगों को शराब, गुटका, तिरंगा, तम्बाकु न खायेंगे न खाने देंगे और नया बिहार बनायेंगे,तरक्की दुनिया की तरह बिहार का विकास होगा तब ही पूरे भारत का विकास होगा. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानध्यापक विनोद बिहारी ने महावीर भगवान की जीवनी पुरी बारीकियां छात्र-छात्राओं को सुनाया. जैनमित्र शैलेंद्रधिया द्वारा बच्चे के लिये भेजे गये बिस्कुट का भी वितरण किया गया. विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे़

मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज
नगरनौसा. नगरनौसा निवासी उमेश महतो ने नगरनौसा स्थित ढीबरा पर निवासी जटु यादव के पुत्र संजीव यादव के विरुद्ध बिजली मोटर चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए एक लिखित आवेदन थाने में दिया है. चार माह पूर्व चिरैया खंधा से मोटर चोरी कर धान के पुंज में छिपा दिया था.
जो रविवार के दिन उसी पुंज में आग लग गयी और चोरी गयी मोटर पकड़ढ़ गया. पुलिस ने मोटर को जब्त कर संजीव यादव सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन