टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा

Updated at : 25 Apr 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा

सिलाव (नालंदा) : सिलाव रेलवे स्टेशन पर टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. सिलाव रेलवे स्टेशन में किसी भी स्टेशन का टिकट नहीं रहने के कारण यात्री को टिकट नहीं मिल पाया, जिसे लेकर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. सिलाव रेलवे स्टेशन की स्थिति धीरे-धीरे बदतर होती जा रही […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : सिलाव रेलवे स्टेशन पर टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. सिलाव रेलवे स्टेशन में किसी भी स्टेशन का टिकट नहीं रहने के कारण यात्री को टिकट नहीं मिल पाया, जिसे लेकर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया. सिलाव रेलवे स्टेशन की स्थिति धीरे-धीरे बदतर होती जा रही है. लोगों ने बताया कि सिलाव पहले स्टेशन था मगर पदाधिकारियों की मनमानी को लेकर इसे हॉल्ट बना दिया गया, जबकि इस स्टेशन से रेलवे को काफी फायदा था. सिलाव

गल्ला की बहुत बड़ी मंडी है. यहां से प्रतिदिन कोलकाता, दिल्ली, बनारस, मुंबई से सैकड़ों लोग आते-जाते हैं. जब से इस स्टेशन को हॉल्ट बनाया गया है तब से सप्ताह में दो-तीन दिन ही टिकट काउंटर खुलता है. दस रुपया लेकर पुराने टिकट को नया डेट दिया जाता है. 20 अप्रैल की जो भी टिकट यात्रियों को दिया गया उस पर 40/04/1912 को डेट दिया गया था. इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि मशीन खराब है इसलिए डेट गलत पड़ रहा है.

रविवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने आये लोगों को बताया गया कि किसी भी स्टेशन का टिकट नहीं है. इस बात को सुनते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. सैकड़ों लोगों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ा. इस संबंध में दानापुर डीआरएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन