संत निरंकारी मंडल ने मनाया एकता दिवस

Updated at : 25 Apr 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
संत निरंकारी मंडल ने मनाया एकता दिवस

उद्देश्य ब्रह्म ज्ञान, सद्गुरू की कृपा, संतों-महापुरूषों का त्याग तथा निष्काम सेवा भाव भजन-कीर्तन का आयोजन बिहारशरीफ : संत निरंकारी मंडल द्वारा रविवार को पतासंग स्थित संत निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के संयोजक डॉ. उपेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह इसी दिन अप्रैल […]

विज्ञापन

उद्देश्य ब्रह्म ज्ञान, सद्गुरू की कृपा, संतों-महापुरूषों का त्याग तथा निष्काम सेवा भाव

भजन-कीर्तन का आयोजन
बिहारशरीफ : संत निरंकारी मंडल द्वारा रविवार को पतासंग स्थित संत निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के संयोजक डॉ. उपेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह इसी दिन अप्रैल 1980 को नश्वर शरीर को त्यागकर ब्रह्मकालीन हुए थे. उनके बलिदान दिवस को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. मानव एकता का मूल उद्देश्य ब्रह्म ज्ञान, सद्गुरू की कृपा,
संतों-महापुरूषों का त्याग तथा निष्काम सेवा भाव है. मीडिया प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि निरंकारी मिशन मानव एकता की जीती-जागती मिशाल है. यहां जाति-पाति, ऊंच-नीच, निंदा-नफरत आदि को त्यागकर लोग एक साथ प्रभु चर्चा में भाग लेते हैं.
इस मौके पर कई संत-महात्माओं द्वारा सत्संग के साथ-साथ, भजन-कीर्तन किया गया. समारोह में दिलीप चौधरी, सुभाष कुमार, रेखा कुमारी, जनक दास, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजय कुमार, प्रो. प्रभामित्र आनंद, शीला कुमारी, ममता कुमारी, रामजी सिंह, अनिल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन