लोगाें को बिल से मिलेगी निजात
Updated at : 25 Apr 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. आइडी प्रूफ दिखाओ और एलइडी बल्ब लो एक व्यक्ति को मिलेंगे अधिकतम 10 एलइडी बल्ब एक नौ वाट के एलइडी बल्ब की कीमत है 85 रुपये बिहारशरीफ. जिले में सस्ती एलइडी बल्ब योजना शुरू हो गयी है. उपभोक्ताओं को आइडी प्रूफ दिखाने पर 85 रुपये प्रति बल्ब की दर से अधिकतम 10 एलइडी बल्ब […]
विज्ञापन
मुहिम. आइडी प्रूफ दिखाओ और एलइडी बल्ब लो
एक व्यक्ति को मिलेंगे अधिकतम 10 एलइडी बल्ब
एक नौ वाट के एलइडी बल्ब की कीमत है 85 रुपये
बिहारशरीफ. जिले में सस्ती एलइडी बल्ब योजना शुरू हो गयी है. उपभोक्ताओं को आइडी प्रूफ दिखाने पर 85 रुपये प्रति बल्ब की दर से अधिकतम 10 एलइडी बल्ब मिलेंगे. विद्युत विभाग के डिविजन कार्यालय के काउंटर के माध्यम से यह बल्ब मिलेगा. इस एलइडी बल्ब से बिजली की काफी बचत होगी और उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा. यह बल्ब लो वोल्टेज पर भी जलेगा. एक साल तक एक बल्ब जलाने पर 100 रुपये से भी कम का बिजली बिल आयेगा.
विद्युत विभाग द्वारा दिये जाने वाले इन एलइडी बल्बों पर तीन साल की गारंटी दी गयी है. इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर विभाग के काउंटर पर इन बल्बों को आसानी से बदल दिया जायेगा. खुले बाजार में ब्रांडेड एलइडी बल्ब की कीमत 160 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की है. जिले में एलइडी बल्ब वितरण के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने वैप इनपुर सॉल्यूशन कंपनी को जिम्मेवारी दी है.
यह एलइडी बल्ब सामान्य बल्बों की तुलना में महंगा अवश्य है, मगर लांग टर्म् में यह उपभोक्ताओं के लिए काफी फायदेमंद है. इन एलइडी बल्बों से बिजली बिल का बोझ कम हो जायेगा. फिलहाल एलइडी बल्ब वितरण की व्यवसथा मुख्यालय स्तर पर की गयी है, मगर बाद में इसका विस्तार ब्लॉक स्तर पर भी किया जायेगा. हरेक प्रखंड में एजेंसी द्वारा एलइडी का वितरण सुनिश्चित किया जायेगा.
एलइडी बल्ब के लाभ :
कितना बल्ब मिलेगा – अधिकतम 10 बल्ब
कहां मिलेगा बल्ब – बिजली विभाग के डिविजन कार्यालय के काउंटर पर
कितने वाट का होगा बल्ब – 9 वाट का
कितनी कीमत होगी – 85 रुपये
दिखाना होगा – आइडी प्रूफ
क्या कहते हैं अधिकारी :
” जिले में एलइडी बल्ब का वितरण शुरू हो गया है. डिविजन कार्यालय के काउंटर पर आइडी प्रूफ दिखाने पर एक व्यक्ति को अधिकतम 10 एलइडी बल्ब मिलेंगे. एक बल्ब की कीमत 85 रुपये है. बल्ब पर तीन साल की गारंटी है. सुबह से शाम तक कोई भी व्यक्ति आइडी प्रूफ दिखा कर एलइडी बल्ब ले सकता है. इस योजना को प्रखंड स्तर पर भी शुरू किया जायेगा.”
मो. रिजवान अहमद, कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




